बक्सर के रघुनाथपुर में खुलेगा नया डिग्री कॉलेज: डीएम साहिला ने किया निरीक्षण, 1 जुलाई से शुरू होगा सत्र

Edited by Suryakant Kumar
Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम साहिला

Buxar News : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के रघुनाथपुर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर का जिलाधिकारी साहिला ने डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर शनिवार को विधिवत निरीक्षण किया.

विज्ञापन

केसठ से गिरीश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट
Buxar News :
केसठ प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर का शनिवार को डीएम साहिला ने डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर विधिवत निरीक्षण किया. इस अहम निरीक्षण के साथ ही आगामी नए शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में नियमित पढ़ाई शुरू करने की प्रशासनिक प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी. जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भवन और उपलब्ध संसाधनों की गहनता से जांच की.

स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा

जिलाधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. स्थानीय स्तर पर ही डिग्री कॉलेज खुल जाने से क्षेत्र के तमाम छात्रों और विशेषकर छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में काफी सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण इलाकों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा. इस पहल से गरीब परिवारों के बच्चों को सबसे ज्यादा लाभ होगा.

Also Read : बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल और रूट

पहले सत्र में 80 नामांकन

जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल डिग्री कॉलेज का संचालन उच्च विद्यालय के पुराने भवन में ही किया जाएगा. इस नए सत्र में शुरुआत में कुल 80 छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा. कॉलेज के सुचारु रूप से संचालन और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक पुरूषोत्तम कुमार को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी सत्र से बिना किसी बाधा के नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो सकें.

एक जुलाई से होगी शुरुआत

प्रशासनिक तैयारियों के अनुसार, इस नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ एक जुलाई को किया जाएगा. ग्रामीण इलाके में कॉलेज की सौगात मिलने को लेकर पूरे क्षेत्र के लोगों और छात्र-छात्राओं में भारी खुशी का माहौल है. इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी संदीप रंजन, एसडीओ राकेश कुमार, सीओ अभिषेक गर्ग समेत विद्यालय के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : बक्सर में किसान की बेटी बनी DSP, गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया शानदार स्वागत

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन