बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल और रूट
सांकेतिक तस्वीर
Special Train For Bihar Police Exam : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बक्सर से दानापुर तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. परीक्षा के बाद दोपहर 2:30 बजे ट्रेन रवाना होगी.
बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट :
Special Train For Bihar Police Exam : बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने एक स्पेशल ट्रेन के संचालन की व्यवस्था की है. रेलवे यातायात निरीक्षक विंध्याचल पाण्डेय के अनुसार, 28 जून रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. यह स्पेशल ट्रेन दोपहर 2:30 बजे बक्सर स्टेशन से दानापुर के लिए रवाना होगी.
आपके शहर में
बक्सर में 13 परीक्षा केंद्र
रेलवे यातायात निरीक्षक ने बताया कि बक्सर में आयोजित बिहार आरक्षी चयन परीक्षा के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर करीब 5400 अभ्यर्थियों के शामिल होने और परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक सम्पन्न होने की आधिकारिक सूचना रेलवे को मिली है. इसी के मद्देनजर रेलवे ने बक्सर स्टेशन पर परीक्षार्थियों के लिए यह विशेष व्यवस्था की है.

Buxar News : स्टेशन पर सहायता केंद्र सक्रिय
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन बक्सर रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) पूरी तरह कार्यरत रहेगा. इसके साथ ही बक्सर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आरपीएफ (RPF) के अधिकारी और सुरक्षा बल के जवानों के साथ-साथ जीआरपी (GRP) के जवान भी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे.
माइकिंग से दिए जाएंगे निर्देश
भीड़ को नियंत्रित करने और बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी स्टेशन पर खुद मौजूद रहेंगे. यात्रियों और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर माइकिंग (लाउडस्पीकर) के जरिए लगातार आवश्यक निर्देश प्रसारित किए जाएंगे. परीक्षार्थियों के सुरक्षित आने और वापस जाने के लिए रेलवे की ओर से स्टेशन पर समुचित और व्यापक तैयारी की गई है.

यात्रियों से समय पर पहुंचने की अपील
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के मद्देनजर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए ही यह विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. रेलवे प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों एवं आम यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष ट्रेन का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें.
Also Read : बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और पूरा टाइम टेबल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए