बक्सर: केसठ में सात महीने से अधूरी पड़ी सड़क, धूल और गिट्टी से राहगीर परेशान, आंदोलन की चेतावनी

Author Girish divedi|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
फोटो केसठ में खराब पड़ी सड़क | Prabhat Khabar Network

फोटो केसठ में खराब पड़ी सड़क | Prabhat Khabar Network

बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में पिछले सात महीनों से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. पुरानी सड़क उखाड़ने से फैली धूल और गिट्टी से स्थानीय लोग परेशान हैं. उन्होंने जल्द निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Kesath Road Construction Buxar : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में बस पड़ाव से ब्लॉक मोड़ तक सड़क निर्माण कार्य पिछले सात महीने से अधूरा पड़ा है. पुरानी सड़क उखाड़कर छोड़ दिए जाने के कारण पूरे मार्ग पर धूल और गिट्टी फैल गई है. इससे राहगीरों, वाहन चालकों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Buxar News : सात महीने से बंद पड़ा निर्माण कार्य

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण शुरू होने के बाद कुछ दिनों तक काम चला, लेकिन अचानक ठेकेदार ने निर्माण कार्य बंद कर दिया. इसके बाद से न तो काम दोबारा शुरू हुआ और न ही संबंधित विभाग की ओर से कोई पहल की गई.

धूल और गिट्टी से बढ़ी परेशानी

सड़क की पुरानी परत हटाने के बाद पूरे मार्ग पर गिट्टी और धूल फैली हुई है. इससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है, जबकि उड़ती धूल के कारण आसपास के दुकानदारों और घरों में रहने वाले लोगों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है. गिट्टी की वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है.

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से प्रखंड और जिला स्तरीय अधिकारियों का भी आना-जाना होता है, इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

जल्द निर्माण नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अधूरी सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कर शीघ्र पूरा कराने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.


विज्ञापन
Girish Divedi

लेखक के बारे में

By Girish Divedi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन