शादी समारोह में आई डांसर के साथ दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
Buxar News: बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक शर्मनाक घटना घटी. जहां शादी समारोह में आई डांसर के साथ पांच लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ फरार हो गए. घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Buxar News: बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 1 मई 2026 को शादी समारोह में आई एक डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई. घटना के बाद पीड़िता को कर्मनाशा नदी के पास बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पांचवे की तलाश कर रही है.
पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
बक्सर के एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, पीड़िता के लिखित आवेदन पर 2 मई 2026 को राजपुर थाना कांड सं. 150/26, बीएनएस की धारा 70(1)/126(20) /115(2)/303(2)/ 352/351(2) /3(5) के तहत 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर बक्सर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय आसूचना के आधार पर छापेमारी कर चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान सभी चार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है.
पांचवे आरोपी को तलाश कर रही पुलिस
पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमे, रामपुर का रहने वाला बंटी राजभर, सलमान खान, सत्येंद्र कुमार और यूपी के चंदौली के नारायणपुर का रहने वाला रामप्रताप राजभर उर्फ प्रेम कुमार शामिल है. जबकि पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करते हुए मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. एसपी के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम में एसडीपीओ सदर गौरव पांडेय, एसएचओ निवास कुमार, अनिषा भारती, सुभाष कुमार, शिवमंडल कुमार, प्रिति कुमारी समेत राजपुर थाने के सशस्त्र बल शामिल थे.
बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट
Also Read 25 हजार पारिश्रमिक के बावजूद जनगणना ड्यूटी पर बवाल, ओवरटाइम ड्यूटी को लेकर उठे सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










