Buxar News: खेल खेल में चली गोली, दो किशोर जख्मी

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: खेल खेल में चली गोली, दो किशोर जख्मी

सोनवर्षा थाना के मणियां गांव में खेल खेल में देशी कट्टा से फायर हो गया. फायर होने से साथ रहे तीन में से दो दोस्त जख्मी हो गये.

विज्ञापन

नावानगर

. सोनवर्षा थाना के मणियां गांव में खेल खेल में देशी कट्टा से फायर हो गया. फायर होने से साथ रहे तीन में से दो दोस्त जख्मी हो गये. जख्मी किशोर की पहचान मणियां गांव निवासी राम अयोध्या सिंह का पुत्र रवि रंजन कुमार के रूप में हुई है. जख्मी किशोर का इलाज आरा के किसी निजी अस्पताल में चल रहा है. किशोर को बांई तरफ सीना में गोली लगी है. पुलिस जख्मी किशोर का फर्द बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि जख्मी किशोर ने बताया कि वह कुछ युवकों के साथ हरिहर महतो के दालान पर लूडो खेल रहा था. उसी दौरान नवीन कुमार पिता नन्द बिहारी महतो द्वारा देशी कट्टा में गोली डाल व निकल रहे थे. तभी गोली फायर हो गई.जो उसके सीना में लग गया. साथ ही निरहू शर्मा के हाथ में भी छरा लग गया. परिजनों द्वारा आनन फानन में किशोर को इलाज के लिए आरा ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन