Buxar News: जातीय जनगणना भाजपा का चुनावी स्टंट : पूर्व मंत्री

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: जातीय जनगणना भाजपा का चुनावी स्टंट : पूर्व मंत्री

पूर्व मंत्री व राजद नेता सुरेश पासवान ने कहा कि जातीय जनगणना भाजपा का चुनावी स्टंट है. यह बिहार विधानसभा चुनाव में फायदा के लिए एक शिगूफा छोड़ा गया है.

विज्ञापन

बक्सर. पूर्व मंत्री व राजद नेता सुरेश पासवान ने कहा कि जातीय जनगणना भाजपा का चुनावी स्टंट है. यह बिहार विधानसभा चुनाव में फायदा के लिए एक शिगूफा छोड़ा गया है. इसकी असलियत सभी समझ रहे हैं. क्योंकि जातीय जनगणना के लिए सरकार द्वारा न तो कोई तिथि की घोषणा की गई है और न ही उसकी रूपरेखा, परंतु इसके लिए इंडिया गठबंधन प्रतिबद्ध है. राष्ट्रीय जनता दल के राज्यव्यापी सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में पहुंचे पासवान बुधवार को जिला अतिथि गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. इस क्रम में उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर, महंगाई, बेरोजगारी, अपराध व भ्रष्टाचार पर जमकर घेरा. सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के आह्वान पर बिहार के सभी जिलों में 5 से 14 मई तक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. जिसको लेकर उनकी अगुवाई में छह सदस्यीय टीम पहुंची है. उसी के तहत 5 को ब्रह्मपुर, 6 को बक्सर, 7 को डुमरांव व 8 मई को राजपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर 9 मई को कैमूर जिला के लिए रवाना हो जाएगी. परिचर्चा में पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन में जीत के लिए अलग-अलग विषयों के गुर बताये जा रहे हैं. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, मीडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह, निर्मल कुशवाहा व संतोष भारती समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन