Bihar Train News: बिहार में इस जिले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, दशहरा-छठ से पहले बड़ा फैसला

Updated:
विज्ञापन
Bihar Train News Special train big decision

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: दशहरा, दीवाली और छठ पूजा को लेकर कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. रेलवे ने बक्सर और किउल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. जिससे ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ से राहत मिलने वाली है.

विज्ञापन

Bihar Train News: बिहार में त्योहारी सीजन की शुरूआत से पहले रेलवे की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया. इसी कड़ी में बक्सर और किउल के बीच यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह विशेष सेवा 25 अगस्त से 29 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी.

ट्रेन में भीड़भाड़ की समस्या होगी कम

जानकारी के मुताबिक, सोमवार से लेकर शनिवार तक इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. हफ्ते में सिर्फ रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी. इस ट्रेन के चलने से सुबह में बक्सर से पटना जाने और शाम को पटना से बक्सर लौटने के लिए यात्रियों को नया ऑप्शन मिल गया है. इस विशेष ट्रेन के संचालन से ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या भी दूर हो सकेगी.

यह होगी ट्रेन की टाइमिंग…

ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, युवबह में यह ट्रेन सुबह 5:40 बजे बक्सर से खुलेगी. डुमरांव में 5:53, रघुनाथपुर में 6:07, बिहिया में 6:20 और आरा जंक्शन पर 6:46, दानापुर में सुबह 7:30, पटना जंक्शन पर सुबह 8:10 बजे, राजेंद्रनगर टर्मिनल पर 8:25, पटना साहिब में 8:40, बख्तियारपुर जंक्शन पर 9:35, मोकामा में 10:18 बजे, लखीसराय जंक्शन पर 11:00 बजे और 11:35 बजे किउल जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन की टाइमिंग…

वापसी में यह ट्रेन किउल जंक्शन से दोपहर 14:40 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन मोकामा शाम 3:18, बाढ़ में 3:40, बख्तियारपुर जंक्शन पर शाम 4:00 बजे होते हुए पटना जंक्शन पर शाम 5:35 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ेगी. दानापुर शाम 5:58 बजे, आरा जंक्शन शाम 6:43 बजे और फिर रात को 8:35 बजे बक्सर पहुंचेगी.

ट्रेन में मिलेगी ये सुविधा…

जानकारी के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन में 18 जनरल कोच और 2 एसएलआरडी कोच के साथ पूरे 20 कोच होंगे. त्योहारों के सीजन में ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है. कई बार तो ट्रेन का टिकट नहीं मिल पाता और कई बार टिकट मिलने पर भी सफर में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसी परिस्थिति को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया.

Also Read: Tourist Place In Bihar: कश्मीर वाले शिकारे और हाउसबोट का मजा बिहार में, वादियों में ले सकेंगे रोमांच और सुकून का आनंद

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन