काली पट्टी बांधकर बीडीओ ने की स्वच्छता समीक्षा, माॅनसून में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
फोटो - बैठक करते बीडीओ  | Prabhat Khabar Network

बैठक में शामिल बीडीओ व अन्य अधिकारी.

बक्सर में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर स्वच्छता समीक्षा बैठक की। मानसून में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और जलजमाव रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

बक्सर- छपरा में प्रखंड विकास पदाधिकारी पर हुए हमले के विरोध में लगातार तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए सदर बीडीओ साधु शंरण पांडे की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक में मानसून के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सफाई व उपकरणों के रख-रखाव की हुई समीक्षा

बैठक में घर-घर कूड़ा उठाव, सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई, डब्ल्यूपीयू वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की कार्यक्षमता, प्लास्टिक वेस्ट एवं अन्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, रिक्शा, डस्टबिन सहित स्वच्छता से जुड़े उपकरणों के रखरखाव एवं उपयोग की विस्तार से समीक्षा की गई. बीडीओ ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए स्वच्छता कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने हाउसहोल्ड कवरेज बढ़ाने, यूजर चार्जेज के प्रभावी संग्रहण तथा बरसात के मौसम में जलजमाव और गंदगी की समस्या को देखते हुए आवश्यकतानुसार विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया.

बीडीओ ने कहा-शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

बीडीओ ने ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं सभी स्वच्छता कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. छपरा में बीडीओ के साथ हुई घटना के विरोध और प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर सदर बीडीओ प्रखंड कार्यालय तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे. इससे विरोध के साथ-साथ सरकारी कार्यों का संचालन भी जारी रखा गया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन