Buxar News: भाजपा नगर पूर्वी मंडल की कार्यसमिति की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: भाजपा नगर पूर्वी मंडल की कार्यसमिति की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी बक्सर नगर पूर्वी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई

विज्ञापन

बक्सर

. भारतीय जनता पार्टी बक्सर नगर पूर्वी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ज्वाला ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री रोहित मिश्रा ने किया.

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी सह वरीय उपाध्यक्ष निर्भय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है. उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के दौरान काफी संख्या में सदस्यता हुई. जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को संगठन संचालन में दायित्व का निर्वहन करना होता है. यह कोई पद नहीं, बल्कि कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का नेतृत्वकारी समूह है. इस अवसर पर बक्सर नगर पूर्वी मंडल की नई कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा की गयी. मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ज्वाला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. घोषित कार्यसमिति इस प्रकार है: उपाध्यक्ष- सुमित उपाध्याय, रामजी शाह, मुन्ना शर्मा, चंदन पाठक, महावीर गुप्ता, किरण देवी महामंत्री- रोहित मिश्रा, राजीव वर्मा. नगर मंत्री- अनीता केसरी, बबिता तिवारी, हनी जायसवाल, मयंक राज कसेरा, मिथुन शिंदे, तारामुनी देवी, कोषाध्यक्ष -राज नारायण राम, सोशल मीडिया प्रभारी- सत्यम श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी- आयुष वर्मा. मुख्य प्रवक्ता- पंडित अभय, विनय वर्मा. प्रवक्ता- प्रभाकर राय, दीपक केसरी, रामजी वर्मा, पारुल वर्मा, परमेश्वर चौधरी, संतोष कुमार चौबे, अंजनी कुमार दुबे, ओंकारनाथ गुप्ता शामिल है. बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने नए दायित्वों का स्वागत किया और पार्टी की मजबूती व विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन