Buxar News: योजनाओं की जानकारी लेने के साथ अपनी आकांक्षाओं को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है महिला संवाद
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 27 Apr 2025 9:29 PM
विज्ञापन
18 अप्रैल 2025 से आयोजित जीविका ग्राम संगठनों द्वारा बक्सर ज़िले के 925 ग्राम संगठनों में से आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 को 16 ग्राम संगठनों में महिला संवाद प्रथम पाली तथा द्वितीय पाली में संपन्न हुआ
विज्ञापन
बक्सर
. 18 अप्रैल 2025 से आयोजित जीविका ग्राम संगठनों द्वारा बक्सर ज़िले के 925 ग्राम संगठनों में से आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 को 16 ग्राम संगठनों में महिला संवाद प्रथम पाली तथा द्वितीय पाली में संपन्न हुआ. ज़िले में अभी यह महिला संवाद कार्यक्रम 13 जून 2025 तक चलाया जायेगा. प्रत्येक ग्राम संगठन स्तर पर प्रतिदिन लगभग 200 – 300 महिलायें एवं पुरुषों की उपस्थिति दर्ज की गई है. इन वाहन के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से एवं अपराह्न 3 बजे से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बिहार राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी हेतु विशेष रूप से तैयार किये गए डिजिटल मोबाईल वैन में एलईडी टीवी के माध्यम से 49 मिनट का वीडियो प्रसारण कर आरक्षण के तहत सरकारी योजनाओं के बारे में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य विस्तार से बताया गया है. योजनाओं से संबंधित बैनर, पोस्टर, सेल्फी ज़ोन समेत और अन्य उपकरण उपलब्ध है. विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है, साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश पत्र सभी महिलाओं को प्रदान किया जा रहा तथा इसकी जानकारी भी दी जा रही. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाएं गांव समाज के विकास हेतु अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाएं भी साझा कर रही हैं. महिलाओं ने अपने सपनों और समस्याओं को खुलकर व्यक्त किया है. उन्होंने मांग की कि गांवों में नालियों और सड़कों का उचित विकास हो, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाए, योग्य लाभार्थियों को विधवा पेंशन एवं दिव्यांगता भत्ते जैसी सुविधाएं प्रदान की जायें. यह कार्यक्रम न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि जन-जन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है. महिला संवाद एक ऐसा मंच है जो न केवल योजनाओं की जानकारी देगा, बल्कि यह उनकी आकांक्षाओं को भी सरकार तक पहुंचाने का एक माध्यम है. इसी क्रम में आगामी जीविका ग्राम संगठनों द्वारा आयोजित होने वाले महिला संवाद कार्यक्रम के लिए ग़ैर जीविका महिलाओं को आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है. संवाद के बारे में बताया जा रहा है. जीविका दीदियों को स्वयं सहायता समूह के बैठक के माध्यम से संवाद कार्यक्रम ही जानकारी तथा निमंत्रण दिया जा रहा है. जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा संगम ग्राम संगठन, ग्राम पशहरा, नारायणपुर पंचायत प्रखंड इटाढी में महिला संवाद के दौरान बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और महिला संवाद के उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया. डुमरांव प्रखंड अंतर्गत सोवा पंचायत के खरहताड़ में आयोजित महिला संवाद एव पंचायत नागपुर, प्रखंड राजपुर तथा सिमरी प्रखंड के इकौना पंचायत के जय हनुमान जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










