Buxar News: सदर अस्पताल का एसी खराब, डॉक्टर और मरीज परेशान
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 12 May 2025 9:57 PM
इन दिनों जिले में गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ गया है. इसके साथ ही सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है
बक्सर. इन दिनों जिले में गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ गया है. इसके साथ ही सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है. वहीं सोेमवार को अपेक्षाकृत सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि दिखी. रजिस्ट्रेशन कांउंटर की अपेक्षा सर्वाधिक भीड अस्पताल के ओपीडी में रही. जहां पहले इलाज के लिए मरीजों में धक्का मुक्की होती रही. सदर अस्पताल में जानकारी के अनुसार सोमवार को 800 से ज्यादा की संख्या में मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ. जिसमें लगभग 500 के करीब सामान्य बीमारी के डॉक्टर से दिखाने के लिए भीड़ लगी रही. वहीं एक तरफ मरीजों की भीड़ दूसरी ओर महिनों से एसी खराब होने के कारण भीषण गर्मी के बीच डॉक्टर को मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है. जिसके कारण पसीने से तरबतर होकर डॉक्टरों को इलाज करना मजबूरी बन रही है. चिकित्सकों को पसीने से तरबतर हालत में पंखे के सहारे मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है. अस्पताल के ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी और एसएनसीयू वार्ड में लगे डॉक्टर का एसी भी खराब हो गया है. जिससे चिकित्सकों और मरीजों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अव्यवस्था के बीच डॉक्टर अस्पताल में कर रहे है कार्य सदर अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की काफी संख्या सोमवार होने के कारण बढ़ गई थी. ओपीडी में एक डॉक्टर के सहारे इलाज किया जा रहा था. वार्ड के गेट से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक काफी अव्यवस्था कायम थी. दूर दराज से पहुंचे मरीज चहले दिखाने के लिए धक्का मुक्की करते नजर आये. वहीं गेट पर एक गार्ड के सहारे बेतहासा जुटी को व्यवस्थित कर पाना कठिन साबित हो रहा है. वहीं लाइन लगने की बजाय मरीज दिखाने के प्रति अपना धैर्य खो रहे है. वहीं गर्मी में पंखा के गर्म हवा के बीच कार्य करने को विवश है. इमरजेंसी के साथ ही ओपीडी तक का एसी खराब लंबे समय से सदर अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी एवं एसएनसीयू के डॉक्टर कक्ष का एसी खराब है. जिसके कारण इस भीषण गर्मी में पसीना के बीच काम करने को मजबूर है. डॉक्टरों के कंप्लेन के दो माह बाद भी एसी को ठीक नहीं कराया गया है. जिसके कारण डॉक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कहते है सिविल सर्जन इस समस्या को लेकर अस्पताल के प्रबंधक को निर्देश दिया गया है. इसे जल्द ठीक करा लिया जाएगा. डॉ शिव कुमार प्रसाद सिंहा सिविल सर्जन बक्सर.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










