छुट्टी पर गये कर्मियों पर होगी प्राथमिकी दर्ज

बक्सर : छठ पर्व को लेकर छुट्टी पर गये अधिकारियों व कर्मियों पर डीएम ने प्राथमिकी दर्ज कराने का फरमान जारी किया है. इस बाबत विशेष कार्य पदाधिकारी तौकिर अकरम ने बताया कि विधि-व्यवस्था की बैठक में डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन पर रोक लगायी है. उल्लेखनीय है कि दीपावली और छठपूजा को ले […]
बक्सर : छठ पर्व को लेकर छुट्टी पर गये अधिकारियों व कर्मियों पर डीएम ने प्राथमिकी दर्ज कराने का फरमान जारी किया है. इस बाबत विशेष कार्य पदाधिकारी तौकिर अकरम ने बताया कि विधि-व्यवस्था की बैठक में डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन पर रोक लगायी है. उल्लेखनीय है कि दीपावली और छठपूजा को ले पूर्व में ही सभी की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश जारी किया गया था.
उसके बावजूद कई अधिकारी छुट्टी पर चले गये हैं. ऐसे में अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है. इसके अलावा सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों की पर्व के दौरान मॉनेटरिंग की जायेगी. अपने प्रतिनियुक्ति स्थान से गायब मिले अधिकारियों व कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




