बक्सर में हथियार के साथ तीन युवक धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर :बक्सर मुफस्सिल पुलिस की सक्रियता से एक आपराधिक घटना होते-होते टल गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को धर दबोचा. उनके पास से पुलिस को शराब, हथियार और कारतूस बरामद हुआ. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना […]
विज्ञापन
बक्सर :बक्सर मुफस्सिल पुलिस की सक्रियता से एक आपराधिक घटना होते-होते टल गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को धर दबोचा. उनके पास से पुलिस को शराब, हथियार और कारतूस बरामद हुआ. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा के समीप इकट्ठा हो रहे हैं.
सूचना मिलने के साथ ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी, जहां से तीन अपराधियों को शराब, कट्टा तथा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. इधर पुलिस तीनों की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मान रही है. पुलिस को अनुमान है कि इनकी गिरफ्तारी से कई और मामलों का खुलासा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




