शराब मिलने पर थानेदार नपेंगे : एसपी

Published at :10 Sep 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
शराब मिलने पर थानेदार नपेंगे : एसपी

एसपी ने कहा, सख्ती से लागू हो शराबबंदी क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी ने थानाध्यक्षों को दिये टिप्स बक्सर : मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने थानाध्यक्षों को हरहाल में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी नीति के बाद भी किसी भी क्षेत्र […]

विज्ञापन
एसपी ने कहा, सख्ती से लागू हो शराबबंदी
क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी ने थानाध्यक्षों को दिये टिप्स
बक्सर : मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने थानाध्यक्षों को हरहाल में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी नीति के बाद भी किसी भी क्षेत्र में शराब बरामदगी की खबर मिलती है, तो उस थानाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए क्राइम कंट्रोल को लेकर थानाध्यक्षों को कई टिप्स दिये. उन्होंने कहा कि हरहाल में अपराध पर अंकुश लगना चाहिए.
एसपी ने कहा कि हाल के दिनों में जमानत पर रिहा होनेवाले अपराधियों पर कड़ी नजर रखें. नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाएं. वहीं, हाल के दिनों में आनेवाले पर्व और त्योहार को देखते हुए चौकस रहने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो सके. इस मौके पर डीएसपी शैशव यादव, डुमरांव डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन