तीन माह से नहीं मिल रहा एपीएल-बीपीएल का अनाज

डुमरांव (नगर) : अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को एसडीओ प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित लोगों ने राशन-केरोसिन से संबंधित मसलों को प्रमुखता से रखा. रामेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि एपीएल व बीपीएल परिवारों को तीन माह से अनाज नहीं मिलने से उन परिवारों के समक्ष […]
डुमरांव (नगर) : अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को एसडीओ प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित लोगों ने राशन-केरोसिन से संबंधित मसलों को प्रमुखता से रखा.
रामेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि एपीएल व बीपीएल परिवारों को तीन माह से अनाज नहीं मिलने से उन परिवारों के समक्ष भूखमरी जैसी समस्या खड़ी हो गयी है. अन्य लोगों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा आज भी बाटों के स्थान पर ईंट व पत्थर के बांटों का उपयोग किये जाने के साथ ही उपभोक्ताओं से निर्धारित राशि से अधिक रुपये लेने व रसीद नहीं देने की शिकायत की.
इस पर एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारी से जांच कर उन डीलरों पर कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर प्रखंड प्रमुख विमला देवी, नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग व जनवितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










