पेयजल के लिए विभाग ने कसी कमर

Published at :16 Jul 2013 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
पेयजल के लिए विभाग ने कसी कमर

डुमरांव (नगर) : भीषण गरमी में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने कमर कस ली है. विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों तथा डुमरांव नगर में खराब पड़े चापाकलों को मरम्मत कर चालू किये जाने के अभियान की शुरुआत कर दी है. इस संबंध में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने प्रखंड […]

विज्ञापन

डुमरांव (नगर) : भीषण गरमी में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने कमर कस ली है. विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों तथा डुमरांव नगर में खराब पड़े चापाकलों को मरम्मत कर चालू किये जाने के अभियान की शुरुआत कर दी है.

इस संबंध में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने प्रखंड की सभी 16 पंचायतों के विभिन्न गांवों में खराब पड़े चापाकलों के मरम्मत में ग्रामीणों का भी सहयोग मांगा है. जूनियर इंजीनियर शंकर कुमार ने बताया कि ग्रामीण अपने क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों को चालू कराने के लिए मोबाइल नंबर 9939003832 तथा चापाकल मरम्मत दल प्रमुख सुरेंद्र पासवान के मोबाइल नंबर 9931605573 पर सूचना देकर अपने क्षेत्र की पेयजल समस्या का निदान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि डुमरांव नगर में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए प्रखंड समन्वयक हेंमत मिश्र के मोबाइल नंबर 9534886101 पर सूचित करके अपने वार्ड मुहल्लों में खराब पड़े चापाकलों को मरम्मत करा कर पेयजल की समस्याओं का समाधान करा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन