हत्या व वाहन लूट का कुख्यात पवन पुलिस गिरफ्त में

Published at :02 Feb 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या व वाहन लूट का कुख्यात पवन पुलिस गिरफ्त में

रिफाइनरी पाइप लाइन से पेट्रोल चोरी में जा चुका है जेल बक्सर समेत रोहतास व भोजपुर में भी करता था अपराध बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सुमेश्वर स्थान में रहनेवाले कई हत्या कांडों और वाहन लूट की दर्जनों वारदातों में शामिल रहनेवाला कुख्यात पवन सिंह को इटाढ़ी पुलिस ने उस समय दबोचा, जब वह […]

विज्ञापन

रिफाइनरी पाइप लाइन से पेट्रोल चोरी में जा चुका है जेल

बक्सर समेत रोहतास व भोजपुर में भी करता था अपराध
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सुमेश्वर स्थान में रहनेवाले कई हत्या कांडों और वाहन लूट की दर्जनों वारदातों में शामिल रहनेवाला कुख्यात पवन सिंह को इटाढ़ी पुलिस ने उस समय दबोचा, जब वह अपराध की योजना बना रहा था. इटाढ़ी पुलिस ने नारायणपुर पुल के पास पवन सिंह को एक हीरोहोंडा साइन बाइक, एक देसी सिक्सर और चार कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया. इससे पूर्व पवन 2013 में रिफाइनरी के पाइप लाइन से पेट्रोल चुराने के मामले में जेल जा चुका था.
बक्सर के पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा ने नगर थाना में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी और कहा कि पवन सिंह पर बक्सर जिले में नौ मामले दर्ज हैं. जबकि भोजपुर जिले के बिहिया थाने में भी इसके खिलाफ पेट्रोल चोरी का मामला दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी में इटाढ़ी पुलिस के मो. शमीम अहमद और सुरेश कैथल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ज्ञात हो कि 15 जनवरी को इटाढ़ी थाना क्षेत्र में चाकू मार कर बाइक की लूट मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नौ नवंबर, 2015 को चाकू मार कर बाइक लूट तथा 20 दिसंबर को भी बाइक लूट में पवन ने संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इन दोनों बाइकों को पुलिस बरामद कर चुकी है. इसके अतिरिक्त सिकरौल थाना क्षेत्र में लाला पासवान को गोली मारने में भी पवन की संलिप्तता उजागर हो गयी है.
एसनी ने बताया कि न सिर्फ बक्सर जिले में पवन अपने गिरोहों के साथ बाइक लूटता था, बल्कि समीपवर्ती भोजपुर और रोहतास जिले में भी बाइक लूट और अन्य अपराधों में इसकी संलिप्तता रही है.
पुलिस इन दोनों जिलों से पवन के अपराधों का ब्योरा एकत्र कर रही है. इसके आपराधिक घटनाओं में बजरंगी उर्फ मुन्ना यादव, बलिराम मिश्रा उर्फ बड़कू, दीपा कोइरी, सोनू कुमार, सत्य नारायण पासवान और जलील मियां की संलिप्तता रही है. फिलहाल जलील मियां को छोड़ कर पवन के सारे सहयोगी जेल में हैं. मगर जलील मियां अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं.पुलिस कप्तान ने बताया कि पवन समेत इनके सहयोगियों की गिरफ्तारी से बाइक लूट और बाइकर्स अपराध पर अंकुश लगेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन