दिन में कड़ी धूप, तो रात में अभी सता रही ठंड

Published at :01 Feb 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
दिन में कड़ी धूप, तो रात में अभी सता रही ठंड

बक्सर : दिन में कड़ी धूप रहने के बावजूद पछुवा हवा ने शहरवासियों को ठंड का एहसास करा रही है. हालांकि दिन में लोग धूप के कारण ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया,मगर सुबह में कुहासे व देर रात तापमान […]

विज्ञापन

बक्सर : दिन में कड़ी धूप रहने के बावजूद पछुवा हवा ने शहरवासियों को ठंड का एहसास करा रही है. हालांकि दिन में लोग धूप के कारण ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया,मगर सुबह में कुहासे व देर रात तापमान 14 डिग्री तक हो जाने से लोगों ने ठंड का कहर झेला. मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच दिनों से पड़ रही ठंड के बाद रविवार को राहत महसूस की गयी.

हालांकि एक फरवरी और दो फरवरी को मौसम में और सुधार आने की संभावना जतायी गयी है. जानकारी के अनुसार एक फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और दो फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किये जाने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान में अब भी सुधार की संभावना नहीं है. एक फरवरी से न्यूनतम तापमान में फिर लगातार गिरावट की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

एक फरवरी को मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और दो फरवरी को न्यूनतम तापमान घट कर फिर 11 डिग्री सेल्सियस हो जायेगा. इसी तरह तापमान में गिरावट जारी रहेगी और तीन फरवरी को तापमान फिर आठ डिग्री पर और चार फरवरी को तापमान सात डिग्री पर चला जायेगा,जिससे एक बार फिर ठंड के वापस लौटने का एहसास लोगों को हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन