एक ही महिला कर रही दो सरकारी नौकरियां

Published at :31 Jan 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही महिला कर रही दो सरकारी नौकरियां

न्यायालय के अंकुश के बाद भय से छोड़ दी शिक्षक की नौकरी बक्सर : राजपुर प्रखंड के छोटकी पुरैनी गांव की तारा मुनि देवी फिलहाल आंगनबाड़ी सहायिका और विकासमित्र दोनों की नौकरी एक साथ कर रही हैं और दोनों जगहों से वेतन भी उठा रही हैं. इतना ही नहीं तारा मुनि देवी शिक्षक की भी […]

विज्ञापन

न्यायालय के अंकुश के बाद भय से छोड़ दी शिक्षक की नौकरी

बक्सर : राजपुर प्रखंड के छोटकी पुरैनी गांव की तारा मुनि देवी फिलहाल आंगनबाड़ी सहायिका और विकासमित्र दोनों की नौकरी एक साथ कर रही हैं और दोनों जगहों से वेतन भी उठा रही हैं. इतना ही नहीं तारा मुनि देवी शिक्षक की भी नौकरी करती थी, मगर हाल के दिनों में शिक्षकों के गलत प्रमाण पत्र को लेकर न्यायालय द्वारा लगाये गये अंकुश के बाद पकड़े जाने के भय से शिक्षक की नौकरी छोड़ दी, मगर अब भी दो सरकारी पदों पर मानदेय उठा कर सरकार को चपत लगा रही है.
एक जन्म तिथि 15 मार्च 1977, दूसरा जन्म तिथि चार जनवरी 1981, तीसरा जन्म तिथि चार जून 1983 चौथा जन्म तिथि चार जून 1982 है. यह चार लोगों का जन्म तिथि नहीं, बल्कि एक महिला का जन्म तिथि है, जिसकाे पृथ्वी पर जन्म तो माता ने एक बार दिया है, परंतु महिला तारा मुनि देवी ने डिग्रियों के साथ अपना जन्म तिथि अलग-अलग लिखवा दिया है. साथ ही सभी डिग्रियों से अलग-अलग एक साथ कई सरकारी नौकरियों में संविदा के साथ अपना वेतन भी प्राप्त किया है.
सूचना के अधिकार से हुआ खुलासा
तारा मुनि देवी पर फर्जीवाड़ा का आरोप ग्राम कोच निवासी बबिता देवी पति बच्चा मुनि राम ने इटाढ़ी बीडीओ को आवेदन देकर किया है. आरोप लगानेवाली बबिता कुमारी ग्राम कोच इटाढ़ी प्रखंड निवासी ने तारा मुनि देवी पर जाली, फरेबी एवं धोखाधड़ी करनेवाली महिला कहा है. जो इन फर्जी प्रमाण पत्रों एवं जन्म तिथियों के आधार पर अभी सन् 2000 से अक्तूबर 2015 तक आंगनबाड़ी सहायिका. इसी दौरान मैट्रिक व इंटर की नियमित पढ़ाई की. आंगनबाड़ी सहायिका के साथ शिक्षक की नौकरी भी की तथा उसका मासिक भुगतान भी पाया. इसके बाद आंगनबाड़ी सहायिका के साथ-साथ विकासमित्र की नौकरी कर रही है
तथा सभी जगहों से वेतन भी पायी और उपस्थिति भी साथ-साथ दर्ज की है. तारा मुनि देवी की सक्सेसर बबिता कुमारी ने इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत जब सूचनाएं मांगीं, तो मामले का खुलासा हो गया. बबिता कुमारी ने इस संबंध में आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तारा मुनि देवी को सभी विभागों से लूट की छूट दी गयी है. वहीं, सरकार एवं आम जनता के साथ धोखाधड़ी हुआ है. तारा मुनि पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग बीडीओ इटाढ़ी से की गयी है. इस संबंध में तारा मुनि देवी से संपर्क करने की कोशिश की गयी, मगर उससे बात नहीं हो पायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन