झोंपड़ी में आग लगने से वृद्ध दंपती की मौत

Published at :20 Jan 2016 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
झोंपड़ी में आग लगने से वृद्ध दंपती की मौत

ब्रह्मपुर/बगेनगोला़ : प्रखंड के बलुआ गांव में सोमवार की रात झोंपड़ी में बोरसी में आग लगने से उसमें सोये वृद्ध दंपती की जल कर मौत हो गयी़ रात दो बजे उठ रहे धुएं से घर के दूसरे लोगों की नींद खुली, तब परिवार के लोगों ने जाकर कमरे में शवों को बाहर निकाला. हो-हल्ले के […]

विज्ञापन
ब्रह्मपुर/बगेनगोला़ : प्रखंड के बलुआ गांव में सोमवार की रात झोंपड़ी में बोरसी में आग लगने से उसमें सोये वृद्ध दंपती की जल कर मौत हो गयी़ रात दो बजे उठ रहे धुएं से घर के दूसरे लोगों की नींद खुली, तब परिवार के लोगों ने जाकर कमरे में शवों को बाहर निकाला. हो-हल्ले के बाद ग्रामीण जुट गये और फिर आग किसी तरह बुझायी गयी.
बाद में अंचलाधिकारी श्रीभगवान सिंह, बीडीओ भगवान झा ने पांच हजार की अनुग्रह राशि व बैरिया पंचायत के मुखिया हरिकेश यादव ने प्रति मृतक तीन हजार रुपये दिये . साथ ही प्राकृतिक आपदा से मौत के लिए मिलनेवाली चार लाख की राशि के लिए अनुशंसा करने की भी बात कही.
बलुआ गांव निवासी जतन मल्लाह (90 वर्ष) और उनकी पत्नी मुनेश्वरी देवी (85 वर्ष) रात में खाना खाने के बाद बोरसी में आग ताप रहे थे़ इसी दौरान दोनों को अचानक नींद लग गयी और आग उनके विस्तर को धीरे-धीरे अपने आगोश में ले लिया. उन्हें आग लगने का पता भी नहीं चल सका और दोनों बुरी तरह जल गये़
उनके पुत्र भोला मल्लाह ने बताया की घर से कुछ ही दूरी पर मां-पिता दूसरी झोंपड़ीनुमा घर में ही रहते थे, जिन्हें नौ बजे के करीब खाना खिला कर घर चले आये़ रात में जब तीन बजे के करीब नींद खुली तो पिताजी की झोंपड़ी से आग की लपट निकलते देख दौड़े हुए पहुंचे और गांववालाें को भी जानकारी दी़
गांव के लोग भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश करने लगे़ लेकिन, तब तक देर बहुत हो चुकी थी़ प्रभारी़ डीएसपी सह थानाप्रभारी अजय प्रसाद ने ग्रामीणों एवं परिवार के सदस्यों के विशेष आग्रह पर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. ब्रह्मपुर के विधायक शंभुनाथ यादव एवं राजद प्रखंड अध्यक्ष जयंदु यादव भी घटनास्थल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन