मुखिया ने किया वद्यिालयों का औचक निरीक्षण

Published at :19 Jan 2016 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया ने किया वद्यिालयों का औचक निरीक्षण

मुखिया ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण कक्षा की छात्राओं के साथ शिक्षक की भूमिका में दिखीं मुखिया फोटो-19-मध्य विद्यालय केसठ में जांच करती मुखिया विद्या भारती केसठ. केसठ पंचायत के मुखिया विद्या भारती ने मंगलवार को पंचायत के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया.मुखिया ने चेतना सत्र के बाद मध्य विद्यालय केसठ पहुंची. निरीक्षण के […]

विज्ञापन

मुखिया ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण कक्षा की छात्राओं के साथ शिक्षक की भूमिका में दिखीं मुखिया फोटो-19-मध्य विद्यालय केसठ में जांच करती मुखिया विद्या भारती केसठ. केसठ पंचायत के मुखिया विद्या भारती ने मंगलवार को पंचायत के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया.मुखिया ने चेतना सत्र के बाद मध्य विद्यालय केसठ पहुंची. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की. जिसमें एक शिक्षक अब तक नहीं पहुंचे थे और पहुंचते ही शिक्षक को समय से आने की हिदायत दी. इसके बाद कक्षाओं में पहुंच कर बच्चों की पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया. कक्षा छह में पहुंच कर बच्चों को समय के महत्व निबंध लिखने को दिया और उसका विधिवत जांच भी की. छात्र-छात्राओं ने मुखिया को एक शिक्षक की भूमि में देख आश्चर्यचकित थे. इसके अलावा बारी-बारी से अन्य कक्षाओं में जाकर शिक्षकों का अध्ययन-अध्यापन जांच की. इसके बाद शिक्षकों के साथ बैठ कर पठन-पाठन में सुधार और शिक्षकों को समय से आने और जाने का सुझाव दिया. जिसके बाद कस्तूरबा विद्यालय में पहुंच कर व्यवस्था संबंधी हालचाल लिया. और छात्राओं के लिए बने मीनू की जानकारी ली तो पाया कि दिन के अनुसार मीनू बना हुआ था. और वार्डेन निर्मावती देवी को स्वच्छता संबंधी सुझाव दिया. वहीं, केसठ पंचायत की मुखिया विद्या देवी ने बताया कि पंचायत में शिक्षा के स्तर को सुधार को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा. मौके पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन