बिजली चोरी करनेवालों पर विभाग ने लगाया जुर्माना

बिजली चोरी करनेवालों पर विभाग ने लगाया जुर्मानाराजपुर. प्रखंड क्षेत्र के बन्नी पंचायत अंतर्गत भरखरा गांव में बिजली विभाग के राजपुर कनीय अभियंता राकेश कुमार और इटाढ़ी के कनीय अभियंता राजीव कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चलाये गये अभियान के तहत कुल आठ लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए धनसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी […]
बिजली चोरी करनेवालों पर विभाग ने लगाया जुर्मानाराजपुर. प्रखंड क्षेत्र के बन्नी पंचायत अंतर्गत भरखरा गांव में बिजली विभाग के राजपुर कनीय अभियंता राकेश कुमार और इटाढ़ी के कनीय अभियंता राजीव कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चलाये गये अभियान के तहत कुल आठ लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए धनसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है़बिजली विभाग द्वारा भरखरा गांव के मुन्ना शर्मा पर 9595 रुपये, बिन्देश्वरी सिंह पर 7119,शत्रु यादव पर 7119, गजेन्द्र यादव पर 7119,पारस सिंह पर 2843 ,हसनैन मीर पर 3837 ,मुख्तार आलम पर 4271, योगेन्द्र सिंह पर 5078 का जुर्माना लगाया गया है़ वहीं इस अभियान से लोगों में हड़कंप मच गया है. जबकि इसके बारे में जानकारी देते हुए कनीय अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा़ शिविर में 42 महिलाओं का बंध्याकरणराजपुर. परिवार नियोजन कार्यक्रम के आलोक में प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगा कर प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में कुल 42 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया़ इस कैंप को सफल बनाने में डॉ राजेश कुमार ,डॉ अंजनी कुमार ,एएनएम शशि कुमारी ,गीता देवी ,ग्रेस किन्डो ,फार्मासिस्ट श्रीकृष्ण चतुर्वेदी, बबन सिंह और शिवजनम सहित अन्य लोेगों का सराहनीय योगदान रहा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




