एटीएम कार्ड लेते ही हो जाता है आपका बीमा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना में मौत पर आश्रितों को मिल सकता है पांच लाख क्लेम एटीएम से 45 दिनों के भीतर ट्रांजेक्शन है जरूरी बक्सर : अगर बैंक में आपका खाता है और आप एटीएम कार्ड रखते हैं, तो आप बीमाधारक हैं. जी हां, एटीएम कार्ड कंपनियां सुरक्षा भी उपलब्ध कराती हैं. अगर आप एटीएम कार्ड धारक हैं, […]
विज्ञापन
दुर्घटना में मौत पर आश्रितों को मिल सकता है पांच लाख क्लेम
एटीएम से 45 दिनों के भीतर ट्रांजेक्शन है जरूरी
बक्सर : अगर बैंक में आपका खाता है और आप एटीएम कार्ड रखते हैं, तो आप बीमाधारक हैं. जी हां, एटीएम कार्ड कंपनियां सुरक्षा भी उपलब्ध कराती हैं. अगर आप एटीएम कार्ड धारक हैं, तो आपकी जानकारी बिना ही आपका बीमा हो चुका है. बीमा की धनराशि दुर्घटना में मृत्यु पर मिलती है. सरकारी योजनाएं अनेक हैं, लेकिन अज्ञानता व जागरूकता के अभाव में लोग लाभ नहीं ले पाते. बीमा की धनराशि के लिए दावा करने की भी शर्त बेहद आसान है.
इसमें शर्त यह है कि एमटीएम कार्ड का 45 दिनों के अंदर उपयोग किया गया हो. बैंक अफसरों के मुताबिक, मौजूदा समय में एटीएम कार्ड चलन में है और इनके कई प्रकार हैं. सभी बैंक इन्हीं तीन एटीएम कार्डों का उपयोग करते हैं. रूपे क्लासिक में एक लाख, रूपे प्लेटिनम में दो लाख, मास्टर कार्ड 50 हजार, मास्टर रक्षक प्लेटिनम कार्ड पर पांच लाख, मास्टर मित्र कार्ड पर 25 हजार व सभी बीजा कार्डों पर दो-दो लाख रुपये का बीमा होता है. ऐसे में अगर आपके पास किसी बैंक का एटीएम कार्ड है, तो आप पांच लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा के हकदार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




