चिकत्सिक को मारा चाकू ,11 हजार नकद व बाइक लूटी

चिकित्सक को मारा चाकू ,11 हजार नकद व बाइक लूटी गंभीर हालत में भेजा गया पीएमसीएच बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम बक्सर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बक्सर नहर लाइन मार्ग पर के पास तीन बाइक सवार अपराधियों ने सिकरौल के ग्रामीण चिकित्सक को चाकू मार कर उनकी बाइक तथा 11 […]
चिकित्सक को मारा चाकू ,11 हजार नकद व बाइक लूटी गंभीर हालत में भेजा गया पीएमसीएच बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम बक्सर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बक्सर नहर लाइन मार्ग पर के पास तीन बाइक सवार अपराधियों ने सिकरौल के ग्रामीण चिकित्सक को चाकू मार कर उनकी बाइक तथा 11 हजार रुपये लूट लिये़ जानकारी के अनुसार सिकरौल निवासी कृष्ण कुमार चौधरी पुत्र मनु चौधरी बाइक से अपने दवाखाना के लिए दवा लाने बक्सर जा रहे थे, तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभुअर गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने बाइक रोक कर बाइक छीनना चाहा, लेकिन विरोध करने पर ग्रामीण चिकित्सक को अपराधियों ने चाकू से बुरी तरह घायल कर दिया तथा उनके पास रखा 11 हजार लूट कर फरार हो गये़ उक्त चिकित्सक प्रत्येक रविवार को दवाखाना बंद कर दवा लाने बक्सर जाते थे़ घायल डॉक्टर को पहले बक्सर सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है़ वहीं, इस घटना की सूचना शहर में आग की तरह फैल गयी. पुलिस इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




