एकौना में चोरी की पांच बाइक बरामद, सरगना हुआ फरार

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :24 Apr 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
एकौना में चोरी की पांच बाइक बरामद, सरगना हुआ फरार

सभी बाइक थाना क्षेत्र के एकौना गांव स्थित अमित कुमार यादव पिता नन्नु यादव के घर से जब्त की गयी.

विज्ञापन

सिमरी. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की. उसने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का न केवल फंडाफोड़ किया, बल्कि चोरी की कुल पांच बाइक भी बरामद की. सभी बाइक थाना क्षेत्र के एकौना गांव स्थित अमित कुमार यादव पिता नन्नु यादव के घर से जब्त की गयी. पुलिसिया कार्रवाई के बाद मामले का सरगना फरार हो गया. चोरी की सभी बाइकों को जब्त कर पुलिस थाने ले गयी, जहां दो अलग-अलग कांड संख्या दर्ज किया गया. केस दर्ज कर पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि बाइक चोरी की. इस घटना में और किन-किन लोगों के तार जुड़े हुए हैं. जानकारी के अनुसार बीते 16 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली कि एकौना गांव निवासी अमित कुमार यादव के दरवाजे पर चोरी की बाइक खड़ी है. सूचना के सत्यापन एवं मामला गंभीर होने के बाद थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी स्वयं दलबल के साथ रेखांकित स्थान पर पहुंच गयी. जांच-पड़ताल के दौरान उन्होंने आरोपी के घर से दो संदिग्ध बाइक बरामद की. पूछताछ के लिए जब अमित को बुलाया गया तो वह पीछे के दरवाजे से भाग गया. पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर कांड संख्या-575/2026 दर्ज किया. दो दिन बाद यानी 18 अप्रैल को पुलिस को पुन: सूचना मिली कि अमित कुमार यादव के घर पर चोरी की और बाइकें रखी हुई है. थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी एक बार फिर आरोपी के घर पहुंची, जहां छुपाकर रखी चार और संदिग्ध बाइक बरामद की. बाइकों के स्वामित्व के बारे में पूछताछ करने पर परिजन कुछ नहीं बता पाये. जब्त बाइकों को पुलिस थाने ले गई, जहां एक और कांड संख्या-637/2026 दर्ज किया गया. डीटीओ ने बाइकों के स्वामित्व की दी जानकारी : एकौना से बरामद चोरी की बाइकों के स्वामित्व का पता लगाने के लिए सिमरी पुलिस बीते 20 अप्रैल को एक पत्र डीटीओ कार्यालय बक्सर के पास भेजा था. जांच-पड़ताल के बाद डीटीओ ने 23 अप्रैल को चोरी की बाइकों के स्वामित्व की जानकारी पुलिस को दी. जब्त बाइकें बलिया, एकौना, ब्रह्मपुर, विक्रमगंज व कर्नाटक की थी. उनमें 01 बाइक बगैर नंबर प्लेट की थी, जिससे उसके स्वामित्व के बारे में पता नहीं चल सका. पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित कुमार यादव के खिलाफ स्थानीय थाना में पूर्व में भी बाइक चोरी की कांड संख्या-09/2026 दर्ज की गयी है. बहरहाल, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद इस घटना में जुड़े लोगों के कान खड़े हो गये हैं. गिरोह के लोगों की जड़ें कितनी लंबी है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन