50 हजार के दो इनामी अपराधी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Dec 2015 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : 50 हजार रुपये के इनामी बक्सर जिले के दो कुख्यात अपराधियों गुड्डू राय और सोनू सिंह को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कुख्यात गुड्डू राय पर 21 संगीन मामले दर्ज हैं. जबकि सोनू सिंह पर 12 मामले दर्ज हैं. राज्य सरकार द्वारा जारी 50 हजार के इन दोनों इनामी अपराधियों का […]
विज्ञापन
बक्सर : 50 हजार रुपये के इनामी बक्सर जिले के दो कुख्यात अपराधियों गुड्डू राय और सोनू सिंह को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कुख्यात गुड्डू राय पर 21 संगीन मामले दर्ज हैं. जबकि सोनू सिंह पर 12 मामले दर्ज हैं. राज्य सरकार द्वारा जारी 50 हजार के इन दोनों इनामी अपराधियों का नाम टॉप टेन में है.
राजपुर थाना के डेहरी गांव निवासी गुड्डू राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के पास से ट्रेन से कूद कर भाग गया था तथा बक्सर पुलिस को भी कई बार यह चकमा दे चुका है.
रंगदारी के मामले में गुड्डू राय की चर्चा शहर में वर्षों से हो रही है. वहीं, सोनू सिंह औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री का रहनेवाला है और इसके ऊपर भी 50 हजार का इनाम घोषित है. इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी से बक्सर शहर के कारोबारी व आम लोगों में काफी चर्चा का विषय है़ वहीं, पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




