दो महीने का बिजली बिल बकाया रहने पर कटेगा कनेक्शन

Published at :11 Dec 2015 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
दो महीने का बिजली बिल बकाया रहने पर कटेगा कनेक्शन

बक्सर : विद्युत विभाग बकायदारों को लेकर काफी संजीदा हो गया है. लगातार विभाग के अधिकारी ऐसे बकायदारों पर विशेष नजर रख रहे हैं, जिनका बिजली बिल 50 हजार रुपये से अधिक का बकाया है.गुरुवार को बाजार समिति रोड इलाके में पांच ऐसे बकायदारों के यहां टीम पहुंची, जिनका बिल लंबे समय से बकाया था. […]

विज्ञापन

बक्सर : विद्युत विभाग बकायदारों को लेकर काफी संजीदा हो गया है. लगातार विभाग के अधिकारी ऐसे बकायदारों पर विशेष नजर रख रहे हैं, जिनका बिजली बिल 50 हजार रुपये से अधिक का बकाया है.गुरुवार को बाजार समिति रोड इलाके में पांच ऐसे बकायदारों के यहां टीम पहुंची, जिनका बिल लंबे समय से बकाया था.

जेइ सचिन कुमार ने बताया कि बाजार समिति रोड में पांच बकायेदारों के पास जाकर बकाया बिल भरने को कहा गया और बकाया नहीं भरने पर कनेक्शन काट देने की बात कही गयी. जांच के बाद दो लोगों का कनेक्शन भी काट दिया गया. उन्होंने कहा कि जिनके बिल में गड़बड़ी है,

उन्हें मौका दिया गया है, ताकि वे जल्द-से-जल्द अपने बिल की सुधार करा कर बकाये राशि को जमा कर सकें. बतादें कि विभाग ने सात दिनों के भीतर बिल सुधार का दावा किया है.सचिन कुमार ने बताया कि सभी बकायेदार एक सप्ताह के भीतर अपना बकाया जमा कर दें, नहीं तो कनेक्शन काट दिया जायेगा.

वहीं, जिले में विद्युत विभाग के राजस्व घाटे को पाटने एवं बढ़ाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा व्यापक तौर पर लगातार छापेमारी की जा रही है. विभाग ने कहा, दो महीने या उससे अधिक दिनों से विद्युत बकायेदारों की विद्युत कनेक्शन काट दिया जायेगा. साथ ही चोरी छिपे विद्युत जलानेवालों पर न केवल जुर्माना लगेगा,
बल्कि उसके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज होगी.विगत कुछ माह से ए टू जेड कंपनी द्वारा अपना कार्य बंद कर दिया गया था, अब कंपनी ने अपना कार्य पुन: शुरू किया है. इसकी जानकारी जिलाधिकारी रमण कुमार ने प्रेसवार्ता में दी.
कई लोगों पर बिजली विभाग ने लगाया जुर्माना : धनसोई. स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध रूप से विद्युत चोरी करने के जुर्म में समहुता गांव में विभाग के द्वारा छापेमारी कर आठ व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया, जिसमें सरोज सिंह,वशिष्ठ चौधरी, अरविंद ठाकुर, कमल सिंह,
लाल जी सिंह, किशुन राम इन सभी पर 4040 रुपये ,जबकि शिवजी सिंह,भोला साह,पर 12515 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इन सभी के विरुद्ध धनसोई थाने में बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन