कोहरे के कारण ट्रक-ऑटो में टक्कर, तीन लोग जख्मी

डुमरांव : कोहरे की कहर लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है़ मंगलवार को रेलवे स्टेशन के बाइपास सड़क पर अहले सुबह ट्रक व ऑटो की टक्कर में महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. इस हादसे के बाद ट्रकचालक वाहन के साथ फरार बताया जाता है़ जबकि ऑटो में सवार घायलों को राहगीरों […]
डुमरांव : कोहरे की कहर लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है़ मंगलवार को रेलवे स्टेशन के बाइपास सड़क पर अहले सुबह ट्रक व ऑटो की टक्कर में महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. इस हादसे के बाद ट्रकचालक वाहन के साथ फरार बताया जाता है़ जबकि ऑटो में सवार घायलों को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भरती कराया गया,
जहां जख्मी एक महिला की हालत नाजुक बतायी जाती है़ महिला कोरानसराय की महेश्वरी देवी बतायी जाती है़ इस हादसे को लेकर पुलिस ने अनभिज्ञता जतायी है़ हालांकि पुलिस पता लगाने में जुट गयी है़ घटना को लेकर बताया जाता है कि पुराना भोजपुर से सवारी को लेकर ऑटोचालक डुमरांव आ रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. घटना का कारण कोहरा बताया जाता है़
टक्कर के बाद ऑटो में सवार तीन यात्री जख्मी हो गये, जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया़ शेष घायलों का नाम पता ज्ञात नहीं हो सका है़ राहगीरों के अनुसार ऑटो में पांच लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों को मामूली चोटें आयी हैं. जबकि एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी बतायी जाती है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




