धान क्रय की समस्या का तुरंत हो निदान

Published at :08 Dec 2015 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
धान क्रय की समस्या का तुरंत हो निदान

बक्सर : किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी से मिला और किसानों की धान क्रय की समस्या और धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से कहा कि तीन सौ रुपये बोनस भुगतान और सौ क्विंटल से ज्यादा धान की खरीद का फैसला नहीं […]

विज्ञापन

बक्सर : किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी से मिला और किसानों की धान क्रय की समस्या और धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से कहा कि तीन सौ रुपये बोनस भुगतान और सौ क्विंटल से ज्यादा धान की खरीद का फैसला नहीं बदला गया,

तो पांच दिनों के बाद किसान जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी और अनुसूचित जाति मोरचा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य विश्वनाथ राम ने किया, जिसमें राजाराम पांडेय, हिमांशु चतुर्वेदी, संतोष सिंह, धनंजय त्रिगुण, धनंजय राय, इंद्रलेश पाठक, सतीश दुबे, नवीन राय और श्रीमन तिवारी समेत शामिल थे.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पिछले साल धान के कटोरेवाले इस क्षेत्र में पैक्स के साथ-साथ एसएफसी द्वारा भी खरीदारी की गयी थी. जबकि इस बार सिर्फ पैक्स के सहारे खरीदारी होनी है. साथ ही अनुमंडल स्तर पर क्रय केंद्र खोले जाने से जिले भर के किसानों को काफी परेशानी होगी और फिर बिचौलियों के हाथों किसानों को धान बेचना होगा.

उन्होंने कहा कि तीन सौ रुपये बोनस का भुगतान किसानों को किया जाना था, मगर आज तक सैकड़ों किसानों को बोनस नहीं मिला. प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि 100 क्विंटल से ज्यादा धान की खरीद नहीं करने का फैसला किसान विरोधी है, जिसके लिए किसान जन आंदोलन खड़ा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन