अगलगी में लाखों का कपड़ा राख

Published at :07 Dec 2015 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में लाखों का कपड़ा राख

ब्रह्मपुर : शिव मंदिर समीप एक कपड़े की दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के कपड़े जल कर राख हो गये. ब्रह्मपुर निवासी चंद्रकांत सिंह शिवमंदिर के पास कपड़े की दुकान चलाते हैं, जो शनिवार की शाम दुकान बंद कर आरा चले गये. घटना रात में आठ बजे के […]

विज्ञापन

ब्रह्मपुर : शिव मंदिर समीप एक कपड़े की दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के कपड़े जल कर राख हो गये. ब्रह्मपुर निवासी चंद्रकांत सिंह शिवमंदिर के पास कपड़े की दुकान चलाते हैं, जो शनिवार की शाम दुकान बंद कर आरा चले गये. घटना रात में आठ बजे के करीब हुई. जब दुकान से धुआं निकलने लगा, तो आसपास के लोगों ने फौरन दमकल को खबर किया़

वहीं, दुकान में ताला बंद रहने से उसमें रखे सामान को ग्रामीण नहीं निकाल सके. बाद में दमकल के आने के बाद ताला तोड़ कर आग पर काबू पाया गया. वहीं, दमकल के चालू नहीं होने से पूरा सामान जल कर राख हो गया. दुकानदार चंद्रकांत सिंह ने बताया कि करीब साढ़े चार लाख की संपत्ति नष्ट हुई है़ आग लगने की वजह शाॅर्ट-सर्किट है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन