फैमिली प्लानिंग के लिए एएनएम को मिला टास्क

Published at :01 Dec 2015 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
फैमिली प्लानिंग के लिए  एएनएम को मिला टास्क

फैमिली प्लानिंग के लिए एएनएम को मिला टास्कफोटो 05 : बैठक में उपस्थित एएनएम व आशा कर्मी.डुुमरांव़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सक आरबी प्रसाद की अध्यक्षता में एएनएम व आशाकर्मियों की बैठक आयोजित हुआ. जिसमें टीकाकरण, स्वास्थ्य बाल सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार नियोजन एवं कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग पर चर्चा […]

विज्ञापन

फैमिली प्लानिंग के लिए एएनएम को मिला टास्कफोटो 05 : बैठक में उपस्थित एएनएम व आशा कर्मी.डुुमरांव़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सक आरबी प्रसाद की अध्यक्षता में एएनएम व आशाकर्मियों की बैठक आयोजित हुआ. जिसमें टीकाकरण, स्वास्थ्य बाल सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार नियोजन एवं कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग पर चर्चा हुई. बैठक के दरम्यान केयर के पंकज कुमार मिश्रा ने एएनएम व आशा को संबोधित करते मिशन इंद्रधनुष के बारे में विस्तार से बताने के एएनएम, आशाकर्मी के अलावे आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं को परिवार नियोजन के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर प्रत्येक लोगांे को दो-दो लोगों को जोड़ने की बात कहीं गई़ इसके अलावे आपस में समन्यवन बैठा परिवार नियोजन के लक्ष्य को पूरा करने का टास्क भी दिया गया़ एएनएम द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पहुंच इसके बारें में लगातार जुड़े रहने की हिदायत दी गई़ बैठक में पीएचसी प्रबंधक रविरंजन, स्वास्थ्यकर्मी उमेश कुमार, एएनएम गायत्री देवी, प्रीति सागर, सुमी हासदां, लालपरी, मनोरमा, श्रुति प्रकाश, पूनम के प्रखंड क्षेत्र के आशाकर्मी उपस्थित रहीं.ब्लैक बोर्ड के बगल में प्रदर्शित करें रूटीनफोटो 06 गुरु गोष्ठी में उपस्थित प्रधानाध्यापक.डुुमरांव़ प्रखंड मुख्यालय स्थित संकुल संसाधन केंद्र परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में गुरू-गोष्ठी हुई. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि एमडीएम, पठन-पाठन, ससमय विद्यालय खुलना एवं बंद होना, विद्यालयों में बच्चों की उपस्थित, ससमय शिक्षकों की उपस्थित, विद्यालयों में पठन-पाठन हर वर्ग कक्ष में श्यामपट के बगल में रूटिन का प्रदर्शन हो़ वहीं 2015-16 सत्र में पोशाक, छात्रवृति, परिभ्रमण, विद्यालय विकास मरम्मत एवं रख रखाव, अतिरिक्त वर्ग सत्र निर्माण, किचेन शेड, बेंच-डेस्क, प्रयास केन्द्र, उत्प्रेरण केन्द्र, तरंग, शिकायत निवारण, जनता दरबार में संबंधित प्रतिवेदन, बाल संसद, उन्मुखीकरण की उपयोगिता, सीआरसीसी मद में प्राप्त राशि की उपयोगिता एक सप्ताह में जमा करने का निर्देश बीईओ ने दी़ अभ्यास पुस्तिका पर किये गये कार्य का अवलोकन तथा पुन: अभ्यास पुस्तिका का उठाव करने को निर्देश दिया गया़ बैठक में बीआसीसी पवन कुमार मिश्रा, गंगा सागर, महेश प्रसाद के अलावे ओम प्रकाश दूबे, धर्मेन्द्र पांडेय, रामजीत सिंह, कमलेश सिंह, भष्माकर दूबे आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन