मोबाइल पर बिजली काटने की चेतावनी भरा मिल रहा मैसेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2015 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : बिजली विभाग द्वारा अधिक बिल भेजने और पैसे जमा नहीं करने पर बिजली काट देने की चेतावनी से जिले के बिजली उपभोक्ता परेशान हो गये हैं. बिल में सुधार और बिल जमा करने को लेकर पिछले कई दिनों से बिजली कार्यालय में उपभोक्ताअों की लंबी कतारें लग रही हैं. जानकारी के अनुसार विभाग […]
विज्ञापन
बक्सर : बिजली विभाग द्वारा अधिक बिल भेजने और पैसे जमा नहीं करने पर बिजली काट देने की चेतावनी से जिले के बिजली उपभोक्ता परेशान हो गये हैं. बिल में सुधार और बिल जमा करने को लेकर पिछले कई दिनों से बिजली कार्यालय में उपभोक्ताअों की लंबी कतारें लग रही हैं.
जानकारी के अनुसार विभाग बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर लाइन काट देने की चेतावनी भरा मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भेज रही है, जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है.
इलेक्ट्रॉनिक्स मीटर से भी सुधार नहीं
इलेक्ट्रॉनिक्स मीटर लगाये जाने के बाद भी बिजली बिल की गड़बड़ियां दूर नहीं हो रही हैं. जिन घरों में दो से चार सौ रुपये का बिजली बिल आता था, फिलहाल हजारों में आ रहा है. वहीं, चार से पांच सौ रुपये बिजली बिल हर महीने जमा करनेवाले उपभोक्ताओं के पास 10 हजार से 18 हजार तक का बिजली बिल आ गया है.
इस संबंध में अधिकारियों के पास लगातार लोग संपर्क कर बिल सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उसे जमा किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




