झंझट सभा में मिलीं सैकड़ों जन शिकायतें

बक्सर : नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष बक्सर की आवाज के बैनर तले समस्याओं को लेकर झंझट सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 135 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज करायीं. सभा में मिली जन शिकायतों को नगर पर्षद कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है. ज्यादातर लोगों ने स्ट्रीट लाइट की गड़बड़ी, कचरा उठाव की […]
बक्सर : नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष बक्सर की आवाज के बैनर तले समस्याओं को लेकर झंझट सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 135 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज करायीं. सभा में मिली जन शिकायतों को नगर पर्षद कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है.
ज्यादातर लोगों ने स्ट्रीट लाइट की गड़बड़ी, कचरा उठाव की समस्या, फॉगिंग मशीन से छिड़काव तथा जलजमाव से संबंधित पीड़ा सभा में रखी और आवेदन के माध्यम से आमसभा को जानकारी दी. झंझट सभा में आये आवेदनों को 21 दिसंबर तक निबटारा करने का अनुरोध नगर पर्षद से किया गया और चेतावनी दी गयी कि अगर समस्याएं खत्म नहीं हुईं,
तो जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष महाझंझट सभा आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम में मुकेश कुमार खरवार, राम नारायण, चंद्रकांत निराला, इंद्रजीत चौबे, अजय कुशवाहा, सुमित राय आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




