दंपती की गोली मार कर हत्या

बक्सर : चरित्रवन स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में रहनेवाले वृद्ध दंपती की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद शव कमरे में ही क्षत-विक्षत पड़ा रहा, जिसे पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शुक्रवार की सुबह बरामद किया. दोनों हत्याएं गोली मार कर की गयी हैं. पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस, […]
बक्सर : चरित्रवन स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में रहनेवाले वृद्ध दंपती की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद शव कमरे में ही क्षत-विक्षत पड़ा रहा, जिसे पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शुक्रवार की सुबह बरामद किया.
दोनों हत्याएं गोली मार कर की गयी हैं. पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस, एक खोखा, एक चश्मा का खोल, दो मोबाइल और वोटर आइडी कार्ड बरामद किया है. पुलिस को अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
पिछले छह साल से यह दंपती परिवार से अलग रह रहा था. शव से निकल रहे बदबू से पुलिस को अंदेशा है कि हत्या एक दो दिन पहले की गयी है. मृतकों का नाम रामाशीष सिंह 60 वर्ष और उनकी पत्नी शुभावती देवी 55 साल हैं और दोनों को नजदीक से कनपटी में गोली मारी गयी है. वृद्ध दंपती का एक बेटा मिंटू कुमार सिंह है, जो मां-बाप से अलग अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




