जाम की सड़क, किया हंगामा

संवाददाता, बक्सर सदर प्रखंड के महदह स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को छात्रों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मनमानी के खिलाफ जम कर हंगामा किया. सुबह छात्रों ने विद्यालय के गेट को खुलने नहीं दिया, जिससे विद्यालय पहुंचे शिक्षकों को विद्यालय के क्षतिग्रस्त भाग से विद्यालय में प्रवेश करना पड़ा. छात्र-छात्रओं ने विद्यालय के बाहर […]
संवाददाता, बक्सर
सदर प्रखंड के महदह स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को छात्रों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मनमानी के खिलाफ जम कर हंगामा किया. सुबह छात्रों ने विद्यालय के गेट को खुलने नहीं दिया, जिससे विद्यालय पहुंचे शिक्षकों को विद्यालय के क्षतिग्रस्त भाग से विद्यालय में प्रवेश करना पड़ा. छात्र-छात्रओं ने विद्यालय के बाहर जम कर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. आक्रोशित छात्र-छात्रओं ने महदहपुल के समीप घंटों सड़क जाम कर अपने गुस्से का इजहार किया. सड़क जाम के दौरान यातायात बाधित रहा. बाद में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी परशुराम प्रसाद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार मिश्र के पहुंचने पर मामला शांत हुआ.छात्र-छात्रओं में सोनू कुमार, मुकेश कुमार, प्रीति कुमारी, सीमा कुमारी, सोनी कुमारी एवं पूनम कुमारी समेत अन्य का आरोप है कि विद्यालय में मध्याह्न् भोजन मेनू के अनुसार नहीं बनता है, जो बनता भी है वह गुणवत्तापूर्ण नहीं रहता. बना हुआ भोजन अक्सर कम पड़ जाता है, जिससे छात्र-छात्रओं को भूखे पेट ही पढ़ाई करनी पड़ जाती है. ऐसे में छात्र अक्सर घर से ही लंच बॉक्स लेकर आते हैं. छात्रों ने प्रधानाध्यापक पर मध्याह्न् भोजन का चावल बेचने का आरोप भी लगाया. छात्रों ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक अक्सर विलंब से आते हैं, जिसके कारण पठन-पाठन पर असर पड़ता है. छात्र ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक छात्रों की हाजिरी भी 75 प्रतिशत नहीं बनने देते हैं. छात्र-छात्रओं के इस आरोप का विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष धर्मराज पासवान ने भी समर्थन किया है. ग्रामीण और छात्रों के आक्रोश का दंश ङोल रहे शिक्षकों ने ग्रामीणों से बातचीत भी की, लेकिन मामला बिगड़ता ही रहा. वहीं, इन सभी आरोपों को प्रधानाध्यापक धर्मेद्र राय ने सिरे से खारिज कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










