पिकअप वैन की ठोकर से बच्ची की मौत

Published at :29 Sep 2013 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन की ठोकर से बच्ची की मौत

चौगाई . मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं बाजार के समीप कोरानसराय-ब्रrापुर पथ पर रविवार की शाम पिकअप वैन की चपेट में आने से सात वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक पिकअप वैन के साथ भाग निकलने में सफल रहा. बक्सर सदर प्रखंड के छोटका राजपुर गांव की खुशबू अपने ननिहाल मुरार […]

विज्ञापन

चौगाई . मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं बाजार के समीप कोरानसराय-ब्रrापुर पथ पर रविवार की शाम पिकअप वैन की चपेट में आने से सात वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक पिकअप वैन के साथ भाग निकलने में सफल रहा. बक्सर सदर प्रखंड के छोटका राजपुर गांव की खुशबू अपने ननिहाल मुरार आयी थी. मुरार गांव से उक्त बच्ची चौगाईं बाजार जा रही थी, तभी तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप वैन की चपेट में आ गयी. घटना की सूचना पर लड़की के नाना रफीक मियां बच्ची को लेकर पीएचसी ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत पर मुरार गांव में मातम का माहौल था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन