बाढ़ राहत सूची से नाम गायब होने पर जाम की सड़क

ब्रrापुर (बक्सर) : बाढ़ राहत की सूची से नाम गायब होने से आक्रोशित दक्षिणी नैनीजोर पंचायत के ग्रामीणों ने रविवार को बदलैया टोला के समीप ब्रrापुर-नैनीजोर मार्ग को घंटों जाम कर प्रशासन के खिलाफ रोषपूर्ण नारेबाजी की. सड़क जाम के कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन तीन घंटे तक पूरी तरह ठप रहा. ग्रामीणों […]
ब्रrापुर (बक्सर) : बाढ़ राहत की सूची से नाम गायब होने से आक्रोशित दक्षिणी नैनीजोर पंचायत के ग्रामीणों ने रविवार को बदलैया टोला के समीप ब्रrापुर-नैनीजोर मार्ग को घंटों जाम कर प्रशासन के खिलाफ रोषपूर्ण नारेबाजी की. सड़क जाम के कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन तीन घंटे तक पूरी तरह ठप रहा. ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ से घिरे दक्षिणी नैनीजोर पंचायत के बाढ़पीड़ित दर्जनों लोगों का नाम सूची से गायब है. सूची से नाम गायब होने व सीओ से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा और ग्रामीण सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे. सड़क जाम की सूचना पर एसडीओ प्रमोद कुमार ने अपना प्रतिनिधि भेजा और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. वार्ता और नाम जोड़े जाने के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़पीड़ितों की सूची से पंचायत के अधिकतर लोगों के नाम गायब हैं और इस पंचायत में राशन बांटने के बजाय उत्तरी नैनीजोर पंचायत के मध्य विद्यालय में जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी में सीओ मनमाने तरीके से राशन बंटवा रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सूची में बाढ़पीड़ितों के नाम जोड़ने की मांग की. एसडीओ के प्रतिनिधि मनोज कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया. मौके पर रघु सोनार, राजेन्द्र तिवारी, त्रिलोकी पासवान, इंद्रजीत मल्लाह, भूटेली तिवारी, बड़क पांडेय सहित कई दर्जन महिला पुरुष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










