दो गुटों में जम कर मारपीट

Published at :21 Jun 2015 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
दो गुटों में जम कर मारपीट

चौगाई़ : मुरार थाना के चौगाई गांव में दो पक्षों में जम कर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घटना शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार चौगाईं गेट नंबर एक पर स्थित संजय साहू के दुकान पर गांव के ही अशोक सिंह उर्फ ताखा सिंह एवं दीपू […]

विज्ञापन
चौगाई़ : मुरार थाना के चौगाई गांव में दो पक्षों में जम कर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घटना शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार चौगाईं गेट नंबर एक पर स्थित संजय साहू के दुकान पर गांव के ही अशोक सिंह उर्फ ताखा सिंह एवं दीपू सिंह उर्फ पिस्टल सिंह ने संजय साहू से रंगदारी के नाम पर पांच सौ रुपये की मांग की.
पैसे नहीं देन पर संजय साहू के साथ गाली गलौज की. उसके बाद संजय साहू की दूसरी दुकान चौगाई गेट नंबर एक पर स्थित सोये हुए नौकर भरत एवं राकेश को जम कर पिटाई की. घटना की जानकारी मिलते ही मुरार पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों नौकरों का इलाज स्थानीय प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में कराया.
संजय साहू ने अशोक सिंह, दीपू सिंह एवं पांच अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. शनिवार की सुबह संजय साहू के घरवालों को जब इस बात का पाता चला, तो हाथ में लाठी एवं डंडे लेकर अशोक सिंह एवं दीपू सिंह को खोजने लगे और बाइक पर जा रहे अशोक सिंह एवं दीपू सिंह को धक्का मार गिराया, उसके बाद जम कर पिटाई कर दी.
इस बाबत अशोक सिंह ने पांच लोगों पर मुरार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना अध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि दोनों ओर से एफआइआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन