स्वार्थ में नीतीश ने तोड़ा गंठबंधन : चौबे

Published at :21 Jun 2015 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
स्वार्थ में नीतीश ने तोड़ा गंठबंधन : चौबे

डुमरांव : राज हाइस्कूल के खेल मैदान में शनिवार को आयोजित भाजपा का डुमरांव विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि स्वार्थ को लेकर नीतीश कुमार ने भाजपा से गंठबंधन तोड़ा. गंठबंधन हटते ही बिहार की स्थिति बदहाली पर पहुंच गयी. बड़े व छोटे भाई के […]

विज्ञापन
डुमरांव : राज हाइस्कूल के खेल मैदान में शनिवार को आयोजित भाजपा का डुमरांव विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि स्वार्थ को लेकर नीतीश कुमार ने भाजपा से गंठबंधन तोड़ा. गंठबंधन हटते ही बिहार की स्थिति बदहाली पर पहुंच गयी.
बड़े व छोटे भाई के शासन में किसानों को बदहाली के जीवन जीने पर विवश होना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि धान क्रय का मामला हो या फसल क्षति बीमा सब में भारी घोटाला हुआ हैं.
उन्होंने कहा कि लालू नीतीश गंठबंधन बेमेल गंठबंधन है. सम्मेलन का संचालन व अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष राजवंश सिंह ने की.सम्मेलन को संबोधित करते हुए उजियारपुर के भाजपा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं में नीतीश सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है. आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ऐसी विचारवाली गंठबंधन को सबक सिखायेगी.
उन्होंने कहा कि नमो के नेतृत्व में देश का भविष्य सुरक्षित है. अब बिहार की जनता भाजपा को भारी जन समर्थन देकर बिहार की गद्दी पूर्ण बहुमत के साथ सौपेंगी. सभा को युवराज चंद्र विजय सिंह, शिवांग विजय सिंह, विधायक जय प्रताप सिंह, गायक भरत शर्मा व्यास, डॉ संजय यादव, रामकुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया. वहीं, वक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन दशकों से डुमरांव विधानसभा का सीट भाजपा के केंद्र व बिहार नेतृत्व द्वारा गंठबंधन के हिस्से में दी जाती है. इस बार यह सीट भाजपा के खाते में आनी चाहिए.
इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग उठायी. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं द्वारा छह सूत्री मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित किया. मौके पर बलिराम पांडेय, नरेंद्र पांडेय, अशोक तिवारी, मनोज केसरी, सच्चिदानंद भगत आदि उपस्थित थे.
सिंडिकेट के पास एनएसयूआइ ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया : बक्सर. एनएसयूआइ के छात्रों ने एनएच 84 को सिंडिकेट के पास कई घंटों तक जाम कर सांसद अश्विनी कुमार चौबे का विरोध जताया. जाम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाकर ओझा एवं जिलाध्यक्ष रॉकी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयीं.
जाम स्थल पर सांसद अश्विनी कुमार चौबे को बुलाने की मांग छात्र कर रहे थे. अश्विनी कुमार चौबे जब जाम स्थल पर नहीं आये, तो प्रशासन के अनुरोध के बाद एनएसयूआइ के छात्रों ने जाम हटाया. जाम करनेवाले छात्रों ने विश्वामित्र होटल के पास जाकर अश्विनी चौबे बाहर आओ और भागलपुर जाओ के नारे लगाये.
घेराव में शामिल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ ये काफी देर तक नारेबाजी करते रहे और एक सभा भी की. प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाकर ओझा ने कहा कि पुराने अस्पताल को सांसद भूल गये हैं और जनता के लिए कोई काम नहीं करते. वहीं, जिलाध्यक्ष रॉकी सिंह ने सांसद से ऐसे उट पटांग बयान के लिए शर्म करने की अपील की.
डुमरांव : विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में राज परिवार के युवराज शिवांग विजय सिंह काफिले के साथ पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. भाजपा नेता का काफिला बड़ा बाग से कार्यकर्ताओं के साथ निकला और सम्मेलन स्थल पर पहुंचा.
कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि बिहार की जनता इस बार भाजपा की ओर देख रही है. बिहार को सुशासन के नाम पर जंगल राज की ओर ढकेला जा रहा है.
ऐसे में बिहार की जनता भयभीत होकर परेशानी में है. उन्होंने कहा कि डुमरांव विधानसभा के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान पर किसी भी तरह का ठेस ना पहुंचे. इसके लिये नेतृत्व इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार ही दे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन