नहीं मिल रहा प्रमाणपत्र, बच्चे योजना से वंचित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jun 2015 10:58 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : बाल विकास परियोजना कार्यालय में परवरिश योजना को लेकर सीडीपीओ कलावती कुमारी ने डीएम रमण कुमार के निर्देश पर सुपरवाइजरों के साथ बैठक की. इस दरम्यान कहा कि जिला से प्रखंड को 195 का लक्ष्य दिया गया है. इसको लेकर सीडीपीओ ने उपस्थित सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों […]
विज्ञापन
डुमरांव : बाल विकास परियोजना कार्यालय में परवरिश योजना को लेकर सीडीपीओ कलावती कुमारी ने डीएम रमण कुमार के निर्देश पर सुपरवाइजरों के साथ बैठक की. इस दरम्यान कहा कि जिला से प्रखंड को 195 का लक्ष्य दिया गया है.
इसको लेकर सीडीपीओ ने उपस्थित सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका से अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कर इससे जुड़नेवाले लाभार्थी को जोड़ने को लेकर फॉर्म भर कार्यालय में जमा करे
अगर पोषक क्षेत्र में एक भी ऐसे लाभुक नहीं हो, तो प्रतिवेदन जमा करने की बात कहीं. इस दरम्यान सीडीपीओ ने बताया कि सबसे अधिक समस्या जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर आ रही है़ उन्होंने बताया कि मान लें कि बच्चे के माता-पिता नहीं हैं और दादा, दादी उस हालत में माता-पिता की भूमिका निभा रहे हैं, तो मृत्यु प्रमाणपत्र की जरूरत होती है, जो मिल नहीं पाती है़ क्योंकि लाभुक के खाते में ही राशि उपलब्ध होती है़ वहीं, अनाथ बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है, लेकिन जन्म प्रमाणपत्र व मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर परवरिश योजना में जुड़नेवाले वंचित हो जाते है़ं
उन्होंने बताया कि इसमें अनाथ, लावारिस, एड्स व कुष्ठ रोग के बच्चे शामिल होते है़ वहीं, माता-पिता को कुष्ठ रोग, एड्स पीड़ित हो और 60 हजार से कम आयवाले अगर हैं, तो उनके बच्चे को परवरिश योजना में शामिल किया जा सकता है. मौके पर संजू कुमारी, अर्चना कुमारी, पुष्पा देवी, फिरोजा बानों मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










