डुमरांव में बन रहे न्यायालय के भवन का जिला जज व डीएम ने किया निरीक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय के लिए प्रस्तावित नवनिर्मित भवन व निर्माण कार्यो का जिला जज प्रदीप कुमार मलिक व जिलाधिकारी रमण कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. जिला जज के पहुंचने पर अनुमंडल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला जज को बुके प्रदान कर स्वागत किया. जिला जज ने […]
विज्ञापन
डुमरांव : मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय के लिए प्रस्तावित नवनिर्मित भवन व निर्माण कार्यो का जिला जज प्रदीप कुमार मलिक व जिलाधिकारी रमण कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. जिला जज के पहुंचने पर अनुमंडल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला जज को बुके प्रदान कर स्वागत किया.
जिला जज ने डीएम के साथ नवनिर्मित भवन के हर कमरा व अन्य निर्माण कार्यो का घंटों निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही व्यवहार न्यायालय शुरू होगा और इसकी संचालन की तिथि घोषित की जायेगी.
इसके बाद जिला जज ने बीएमपी चार के कैंपस को भी देखा. गौरतलब हो कि पटना उच्च न्यायालय के निबंधन प्रभारी (प्रशासन) एवं रजिस्ट्रार जेनरल द्वारा व्यवहार न्यायालय के मरम्मती कार्यो में तेजी लाने का निर्देश देते हुए शीघ्र संचालन की तिथि घोषित करने का आदेश दिया है. इसको लेकर प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य शुरू है. मौके पर एसडीओ प्रमोद कुमार, सीओ अमरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राघव दयाल, बार एसोसिएशन के महासचिव ओमप्रकाश वर्मा, प्रभानाथ तिवारी, मो इजहार सहित अन्य उपस्थित थे.
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी से एक ड्राइवर ने बोलेरो को लेकर फरार है. बोलेरो शिवपुरी के नागेंद्र मिश्र की है. ड्राइवर राम प्रकाश सिंह सिमरी थाना क्षेत्र के तिलक राय हाता क्षेत्र के अशोक सिंह का पुत्र बताया जाता है. इस संबंध में टाउन थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज करायी है. इधर, सोहनीपट्टी से भी सूमो गाड़ी की चोरी होने की सूचना है, लेकिन इस संबंध में सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










