ट्रक व जीप की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी

Published at :15 Jun 2015 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व जीप की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी

बक्सर : नारायणपुर से बक्सर आ रही कमांडर जीप (यूपी-60ए- 8472) को ट्रक ने ठोक दिया, जिससे जीप पर आगे बैठे राजपुर प्रखंड के बभनी गांव के तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बोक्सा की ओर से आ रहे ट्रक ने महदह पुल पर ठोकर मार दिया दिया, जिससे जीप के आगे का […]

विज्ञापन
बक्सर : नारायणपुर से बक्सर आ रही कमांडर जीप (यूपी-60ए- 8472) को ट्रक ने ठोक दिया, जिससे जीप पर आगे बैठे राजपुर प्रखंड के बभनी गांव के तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बोक्सा की ओर से आ रहे ट्रक ने महदह पुल पर ठोकर मार दिया दिया, जिससे जीप के आगे का पहिया ध्वस्त हो गया. इस वजह से जीप में सवार तीन लोग जख्मी हो गये.
घायलों में एक के सिर में गंभीर चोट आयी है. तीनों घायल मरीजों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. हादसे में अन्य दो घायल सुनील राम और सोनू गोंड को भी चोटें आयी हैं. दुर्घटना के बाद जीप का चालक जीप छोड़ कर फरार हो गया. साथ ही ट्रक चालक भी ट्रक लेकर भागने में कामयाब रहा. घायलों में उनवांस और एकौनी गांव के लोग बताये जाते हैं. घटना के बाद उग्र हुए लोगों के भय से ट्रक चालक और जीप चालक दोनों ही भाग निकले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन