महत्वाकांक्षियों का गंठबंधन राजद-जदयू का मिलन: सुखदा

Published at :15 Jun 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
महत्वाकांक्षियों का गंठबंधन राजद-जदयू का मिलन: सुखदा

बक्सर : एमपी हाइस्कूल में 19 जून को आयोजित विधानसभा सम्मेलन की सफलता के लिए बक्सर सदर विधायक डॉ सुखदा पांडेय ने हुकहां, नोखा और गजाधरगंज में जनसंपर्क अभियान किया और लोगों से सम्मेलन में जुटने का आह्वान किया. अपने संबोधन में डॉ पांडेय ने कहा कि राजद-जदयू गंठबंधन दो पार्टियों का नहीं, बल्कि दो […]

विज्ञापन
बक्सर : एमपी हाइस्कूल में 19 जून को आयोजित विधानसभा सम्मेलन की सफलता के लिए बक्सर सदर विधायक डॉ सुखदा पांडेय ने हुकहां, नोखा और गजाधरगंज में जनसंपर्क अभियान किया और लोगों से सम्मेलन में जुटने का आह्वान किया.
अपने संबोधन में डॉ पांडेय ने कहा कि राजद-जदयू गंठबंधन दो पार्टियों का नहीं, बल्कि दो अति महत्वाकांक्षी लोगों का गंठबंधन है, जो समय से पहले ही टूट कर बिखर जायेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा को दूर करने के लिए किया गया गंठबंधन कभी कारगर नहीं होगा. जनसंपर्क अभियान में जिला प्रवक्ता पुनीत सिंह, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, सरोज कुशवाहा, जय तिवारी, हरेराम कुशवाहा, अविनाश चौबे, राजेश तिवारी, नीरज सिंह आदि शामिल थे.
भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
19 जून को बक्सर विधानसभा सम्मेलन में सम्मिलित होने तथा आगामी चुनाव के लिए जनता को जागृत करने के मकसद से रविवार की सुबह नौ बजे भाजपा की विधायक सुखदा पांडेय द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसके तहत मुसाफिरगंज, गजाधरगंज, नेहरू नगर तथा आसपास के मोहल्लों का दौरा किया गया. इस दौरान मोहल्ले के खराब पड़े रास्ते के निर्माण और बिजली के लिए व्यवस्थित पोल लगवाने की बात विधायक द्वारा कही गयी.
बिजली से संबंधित शिकायतों पर विधायक ने विभागीय एसडीओ से बात कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तथा गंदे पानी के बहाव के लिए नाली निर्माण की भी बात कही. सुखदा पांडेय की अगुवाई में हुए इस दौरे में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता पुनीत सिंह ( जिला प्रवक्ता), विनय उपाध्याय (वार्ड अध्यक्ष), ओम्कार पांडेय, अमित ओझा, नित्या पांडेय के साथ मोहल्ले के अन्य लोग भी सम्मिलित थे.
लोजपा की बैठक में हुलास पांडेय को बधाई
बक्सर. लोजपा की अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की एक बैठक जिलाध्यक्ष सुनील बारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें लोजपा की सदस्यता ग्रहण करनेवाले हुलास पांडेय को बधाई दी गयी.
साथ ही विधान परिषद चुनाव में उनको जीत दिलाने का संकल्प भी दोहराया गया. बैठक का संचालन सुरेंद्र पासवान उर्फ मुन्ना पासवान ने किया. बैठक में शिव कुमार पासवान, प्रेम शंकर गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद, ब्रह्मेश्वर शर्मा, राकेश तिवारी, त्रिलोकी चौधरी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन