पूर्व सैनिकों ने वन रैंक, वन पेंशन को लेकर दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : पूर्व सैनिकों ने वन रैंक, वन पेंशन को ले राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में बक्सर स्थित कार्यालय में रविवार को धरना दिया.धरना की अध्यक्षता पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट राम गृह पांडेय ने की और मंच का संचालन पूर्व सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह ने किया. धरना में जिले भर के पूर्व सैनिक हजारों की संख्या […]
विज्ञापन
बक्सर : पूर्व सैनिकों ने वन रैंक, वन पेंशन को ले राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में बक्सर स्थित कार्यालय में रविवार को धरना दिया.धरना की अध्यक्षता पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट राम गृह पांडेय ने की और मंच का संचालन पूर्व सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह ने किया. धरना में जिले भर के पूर्व सैनिक हजारों की संख्या में शामिल हुए और वन रैंक, वन पेंशन की मांग की बुलंदी से आवाज उठायी.
धरना में पूर्व कैप्टन जर्नादन सिंह, उपाध्यक्ष पूर्व सूबेदार गुरुवचन सिंह, पूर्व सूबेदार मेजर सीताराम सिंह ने अपने संबोधन में वन रैंक, वन पेंशन की बातों पर प्रकाश डाला. पूर्व सैनिकों का कहना था कि केंद्र की पूर्व कांग्रेस सरकार ने इसे कैबिनेट से पास किया था, लेकिन मोदी सरकार इस मांग को पूरा करने में टाल-मटोल कर रही है और पूर्व सैनिक संघ से समय मांग रही है, जिसके कारण पूर्व सैनिक देशव्यापी आंदोलन करने को विवश हुए हैं.
ज्ञात हो कि पूरे देश में 25 लाख पूर्व सैनिक हैं, जिसमें 6.5 लाख विधवा भी हैं. सिर्फ बक्सर जिले में 10 हजार के करीब पूर्व सैनिक हैं.धरना में संघ के सदस्य जगदीश सिंह, अंगद सिंह, मदन सिंह, मरकडेय सिंह, बद्री सिंह, शिव शरण सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










