मालकिन गयीं पार्लर, घर से गायब हो गया सारा सामान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2015 10:09 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : अब तक जिले में चोरी की घटना रात में ही होती थी, लेकिन अब अपराधी निडर हो गये हैं और दिन में भी घर में घुस कर चोरी कर ले रहे हैं. शहर के कोइरपुरवा मुहल्ले में गुरुवार की दोपहर चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये की […]
विज्ञापन
बक्सर : अब तक जिले में चोरी की घटना रात में ही होती थी, लेकिन अब अपराधी निडर हो गये हैं और दिन में भी घर में घुस कर चोरी कर ले रहे हैं. शहर के कोइरपुरवा मुहल्ले में गुरुवार की दोपहर चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति लेकर चलते बने और आसपास व पुलिस को पता भी नहीं चला.
घटना की जानकारी तब हुई, जब मकान मालकिन अपनी ब्यूटी पार्लर दुकान से शाम में घर लौटी.ब्यूटी पार्लर चलानेवाली रीता देवी घर का अपना सारा काम निबटा कर घर में ताला बंद कर कुशवाहा मैरेज हॉल के समीप अपनी ब्यूटी पार्लर में काम करने चली गयीं. पीड़ित जब शाम को घर लौटी, तो पाया कि घर का सामान गायब है. दिनदहाड़े चोर छत के सहारे उनके घर में घुस गये और आराम से चोरी की और सारा सामान लेकर चलते बने. 20 हजार रुपये नकद समेत घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े व गहने समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चोर ले गये हैं.
दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से आसपास के लोग भयभीत हैं. वहीं, इस घटना को होते किसी ने नहीं देखा. इस संबंध में नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










