हत्या के अभियुक्तों ने कोर्ट में किया समर्पण

Published at :29 May 2015 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के अभियुक्तों ने कोर्ट में किया समर्पण

बक्सर (कोर्ट) : गत दिनों किये गये दो हत्याकांड के अभियुक्तों ने गुरुवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया. बताया जाता है कि उक्त कांड के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दिन रात छापामारी की जा रही थी. इसके चलते मजबूरन अभियुक्तों को समर्पण करना पड़ा. नावानगर थाना कांड संख्या 98/2015 के […]

विज्ञापन
बक्सर (कोर्ट) : गत दिनों किये गये दो हत्याकांड के अभियुक्तों ने गुरुवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया. बताया जाता है कि उक्त कांड के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दिन रात छापामारी की जा रही थी.
इसके चलते मजबूरन अभियुक्तों को समर्पण करना पड़ा. नावानगर थाना कांड संख्या 98/2015 के नामजद अभियुक्त योगेश्वर यादव ने सर्मपण किया.
बताते चलें कि बीते दिनों अमीरपुर गांव में दूल्हे की गोली लगने से उस वक्त मौत हो गयी थी, जब द्वारपूजा का रस्म चल रहा था. वहीं दूसरा अभियुक्त सिमरी कांड संख्या 104/15 से संबंधित है. बताते चलें कि सिमरी थाने के दुरासन गांव में 45 वर्षीया पूनम देवी की भूमि विवाद में गोली मार कर 25 जून को हत्या कर दिया गया था.
उक्त हत्याकांड में मधुसूदन चौधरी एवं प्रदीप चौधरी नामजद अभियुक्त हैं, जिसमें गुरुवार को मधुसूदन चौधरी ने न्यायालय में सर्मपण किया. उक्त दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन