भवनहीन 18 विद्यालय होंगे शिफ्ट

Published at :08 Sep 2013 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
भवनहीन 18 विद्यालय होंगे शिफ्ट

ब्रम्हपुरः स्थानीय प्रखंड के 18 भवनहीन विद्यालयों को नजदीक के भवन वाले विद्यालयों में शिफ्ट किये जाने की कार्रवाई बीइइओ राजेंद्र प्रसाद ने शुरू कर दी है. ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इसकी सूची भेज दी गयी है और तत्काल अमल करने का निर्देश भी दिया गया है. साथ में यह भी निर्देश दिया गया […]

विज्ञापन

ब्रम्हपुरः स्थानीय प्रखंड के 18 भवनहीन विद्यालयों को नजदीक के भवन वाले विद्यालयों में शिफ्ट किये जाने की कार्रवाई बीइइओ राजेंद्र प्रसाद ने शुरू कर दी है. ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इसकी सूची भेज दी गयी है और तत्काल अमल करने का निर्देश भी दिया गया है. साथ में यह भी निर्देश दिया गया कि आवश्यकतानुसार विद्यालय संचालन में यदि परेशानी हो, तो इसका संचालन दो पालियों में किया जाये. गौरतलब है कि प्रधान सचिव शिक्षा विभाग ने खुले में चल रहे भवनहीन विद्यालयों को नजदीक के भवन वाले विद्यालयों में मर्ज करने का आदेश दिया था. बीइइओ ने बताया कि उत्तरी नैनीजोर के प्राथमिक विद्यालय प्रबोधपुर डेरा को मध्य विद्यालय बड़की नैनीजोर में, प्राथमिक विद्यालय रक्षा नगर कांट को मध्य विद्यालय भरखर में, कांट पंचायत के पासी टोला रहथुआ को मध्य विद्यालय रहथुआ में, निमेज पंचायत के उर्दू प्राथमिक विद्यालय पुरवा को मध्य विद्यालय पुरवा में, दक्षिण नैनीजोर पंचायत के पूर्वी हरिजन टोला नैनीजोर को प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर एक में, दक्षिणी नैनीजोर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सती स्थान को मध्य विद्यालय छोटकी नैनीजोर में, महुआर पंचायत के हरिजन टोला एकडाढ़ को मध्य विद्यालय चंद्रपुरा में, महुआर पंचायत के ही प्राथमिक विद्यालय डेगा ब्रrा को मध्य विद्यालय महुआर में, गायघाट पंचायत के हरिजन प्राथमिक विद्यालय पुछरी को प्राथमिक विद्यालय भूमिहारी टोला गायघाट में, ब्रrापुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नेटुआ टोला को हरिजन प्राथमिक विद्यालय ब्रrापुर में, बैरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय यादव टोला बलुआ को मध्य विद्यालय बगही में, गहौना पंचायत के अनुसूचित जाति टोला प्राथमिक विद्यालय देवकुली को मध्य विद्यालय देवकुली में, बराढ़ी पंचायत के अनुसूचित जाति टोला प्राथमिक विद्यालय भादा को मध्य विद्यालय भादा में, बराढ़ी पंचायत के ही गुलजारी डेरा प्राथमिक विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय नरेश मास्टर टोला में, पोखरहा पंचायत के अनुसूचित जाति टोला प्राथमिक विद्यालय वंशवर को प्राथमिक विद्यालय वंशवर में, भदवर पंचायत के अनुसूचित जाति टोला प्राथमिक विद्यालय भदवर को कन्या प्राथमिक विद्यालय भदवर में, बराढ़ी पंचायत के ही पश्चिमी यादव टोला बराढ़ी को मध्य विद्यालय बराढ़ी में, महुआर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय माठिकपुर को प्राथमिक विद्यालय उधुरा में मर्ज करने का आदेश प्राप्त हुआ है.

ज्ञात हो कि 2006 से ही कई विद्यालय पेड़ की छांव में चलाये जा रहे थे, जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

प्राथमिक विद्यालय नेटुआ टोला के प्रधानाचार्य जय प्रकाश ने दो पालियों में विद्यालय चलाने के लिए आदेश प्राप्त किया है. शनिवार तक कोई भी विद्यालय संबंधित भवन वाले विद्यालयों में मर्ज नहीं हो पाये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन