घरेलू हिंसा से बचाव की दी गयी जानकारी

Published at :07 Sep 2013 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
घरेलू हिंसा से बचाव की दी गयी जानकारी

बक्सर: महिला विकास निगम की ओर से महिला उत्पीड़न के प्रति जागरूकता अभियान को लेकर स्थानीय एमपी हाइस्कूल में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. महिला थाना प्रभारी अनामिका यादव, महिला हेल्प लाइन की प्रमिला कुमारी, रेणु सिंह व प्रेम प्रकाश ठाकुर ने विद्यालय की छात्रओं को महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा से […]

विज्ञापन

बक्सर: महिला विकास निगम की ओर से महिला उत्पीड़न के प्रति जागरूकता अभियान को लेकर स्थानीय एमपी हाइस्कूल में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. महिला थाना प्रभारी अनामिका यादव, महिला हेल्प लाइन की प्रमिला कुमारी, रेणु सिंह व प्रेम प्रकाश ठाकुर ने विद्यालय की छात्रओं को महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा से बचाव के बारे में जानकारी दी. कार्यशाला को संबोधित करते हुए महिला थाना प्रभारी अनामिका यादव ने कहा कि समाज में महिलाएं आये दिन घरेलू हिंसा व उत्पीड़न की शिकार हो रही हैं. इसके बचाव के लिए सरकार ने अनेकों कानून को बनाये हैं. इस कानून की जानकारी हर युवतियों व महिलाओं को होना चाहिए. कार्यशाला में स्पष्ट किया गया कि घरेलू हिंसा को जानें, समङों और प्रतिकार करें, तभी महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न पर अंकुश लग सकता है.

शारीरिक हिंसा, लैंगिक हिंसा, मौखिक व भावनात्मक हिंसा, आर्थिक हिंसा, दहेज से जुड़े उत्पीड़न के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डाला गया. साथ ही इसके विरुद्ध बनाये गये कानूनों की भी जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन