जिले में नलकूप अब मौसमी मजदूरों के हवाले

Published at :24 Apr 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में नलकूप अब मौसमी मजदूरों के हवाले

शेखपुरा : जिले में चालू सभी नलकूपों को अब मौसमी मजदूर के हवाले कर दिया जायेगा. ऑपरेटर की संख्या में भारी कमी के बाद यह निर्णय लिया गया है. इन मौसमी मजदूरों को चार माह के लिए बहाल किया जायेगा और इन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी मुहैया करायी जायेगी. मौसमी मजदूर के तौर पर […]

विज्ञापन
शेखपुरा : जिले में चालू सभी नलकूपों को अब मौसमी मजदूर के हवाले कर दिया जायेगा. ऑपरेटर की संख्या में भारी कमी के बाद यह निर्णय लिया गया है. इन मौसमी मजदूरों को चार माह के लिए बहाल किया जायेगा और इन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी मुहैया करायी जायेगी.
मौसमी मजदूर के तौर पर इन ऑपरेटरों को जून माह से काम पर रखा जायेगा. पिछले साल ऑपरेटर के रूप में बेहतर कार्य करने वाले को भी इस बार अवसर में प्राथमिकता दी जायेगी. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अभी 50 से ज्यादा राजकीय नलकूप चालू है. परंतु उसके संचालन के लिए लघु सिंचाई के नाम पर मात्र 12 ऑपरेटर ही उपलब्ध है. ऑपरेटर की कमी के कारण सही अवस्था में चालू नलकूप का भी लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है.
जिले में गाड़े गये और खराब नलकूपों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है. बिजली आपूर्ति के अभाव में बंद या मामूली यांत्रिकी दोष से बंद नलकूपों को फसल मौसम शुरू होने के पूर्व ठीक कर लेने का लक्ष्य रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन