नहर से मिला महिला का शव, हड़कंप

Published at :24 Apr 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
नहर से मिला महिला का शव, हड़कंप

डमरांव/केसठ : नावानगर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के समीप रजवाहा कोरानसराय केसठ पथ स्थित नहर में एक महिला की शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव को देखते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. शव को छत-विक्षत देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना नावानगर थाने को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश […]

विज्ञापन
डमरांव/केसठ : नावानगर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के समीप रजवाहा कोरानसराय केसठ पथ स्थित नहर में एक महिला की शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव को देखते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी.
शव को छत-विक्षत देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना नावानगर थाने को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. हालांकि उक्त महिला के शव के बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है. वैसे पुलिस इसके अनुसंधान में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन